फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   BC operators and branch manager swindled more than three lakh rupees

Pilibhit News: बीसी संचालकों और शाखा प्रबंधक ने तीन लाख से अधिक रुपये हड़पे

Tue, 24 Sep 2024 02:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
BC operators and branch manager swindled more than three lakh rupees
पूरनपुर। बड़ौदा यूपी बैंक के बीसी संचालकों ने 13 ग्राहकों के खाते में जमा करने के लिए दिए गए 3,02,277 रुपये जमा न कर हड़प लिए और कुछ दिन बाद बीसी सेंटर को बंद कर दिया। बैंक शाखा पहुंचने पर ग्राहकों को खाते में रकम जमा न होने की जानकारी मिली। पुलिस ने डीएम के आदेश पर बीसी संचालकों और शाखा प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव पिपरिया दुलई निवासी कुंदनलाल की पत्नी कमला देवी ने बताया कि उसके अलावा गांव के 12 लोग बड़ौदा यूपी बैंक शाखा पिपरिया दुलई के खाता धारक हैं। गांव निवासी अनुराग मिश्रा और जूली गांव में बैंक शाखा की बीसी चलाते थे। वे लोग अपने खाते में रुपये जमा करने के लिए बीसी संचालकों को ही दे देते थे, तब बीसी संचालक पासबुक में हाथ से रुपये जमा होने की इंट्री कर देते थे।
विज्ञापन

उनका कहना है कि बैंक शाखा पहुंचकर खाते में जमा की गई राशि की जानकारी की तो प्रबंधक ने रकम जमा होने से इन्कार कर दिया। इधर, कुछ दिन बाद संचालकों ने बीसी को बंद कर दिया। तब खाते में रुपये जमा होने की जानकारी के लिए दोबारा शाखा पहुंचे। तब प्रबंधक ने बीसी के दो महीने पहले ही बंद होने और खाते में रुपये जमा न होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि बीसी संचालकों ने शाखा प्रबंधक से सांठगांठ कर उनके जमा किए गए 85 हजार, गांव निवासी छत्रपाल के 47 हजार, पूनम के 24,112, नन्हे लाल के 3,754, राजवीर के 17,119, गीता देवी के 25,654, कामनी के 14,338, दिनेश के 10 हजार, जुवा देवी के 20 हजार, माया देवी के 11,600, मंजू के 25,700, नन्हीं देवी के आठ हजार, नीरज के 10 हजार रुपये हड़प लिए। कोतवाल राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर पर बीसी संचालकों औरशाखा प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed