फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Basic release schedule of sports in schools

बेसिक स्कूलों में खेलकूद का कार्यक्रम जारी

Mon, 29 Aug 2016 11:02 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 29 Aug 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
 बेसिक स्कूलों में 2016-17 के लिए खेलकूद का कार्यक्रम बेसिक शिक्षा निदेशक ने जारी कर दिया है। इसकी जानकारी प्रदेश के सभी बीएसए को दे दी गई है। शिक्षा निदेशक ने कहा है कि समयबद्ध तरीके से खेलकूद संपन्न कराए जाएं।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा निदेशक दिनेश बाबू शर्मा ने बेसिक शिक्षा अधिकारियों को 22 अगस्त को जारी आदेश में कहा है कि इस साल जिला स्तर तक के खेलकूद अक्तूबर के पहले सप्ताह तक करा लिए जाएं। मंडल स्तर की खेलकूद प्रतियोगिताएं अक्तूबर के तीसरे सप्ताह तक कराने के आदेश दिए हैं। राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं दो चरणों में कराई जाएंगी। पहले चरण में बालक वर्ग की कबड्डी, बैडमिंटन, एकांकी और दूसरे चरण में खो-खो, जिमनास्टिक, योग कराए जाएंगे। प्राइमरी स्तर पर 50, 100, 200 और 400 मीटर दौड़ और लंबी कूद कराई जाएगी। इसके अलावा उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम कराने पर भी बल दिया है। एकांकी राष्ट्रीय भावना से प्रेरित होने चाहिए। इसका समय 10 मिनट का होगा। समूहगान अंत्याक्षरी में आठ बच्चों से अधिक नहीं होंगे। योगासान में छह आसन कराए जाएंगे। योगासन को तीन वर्गों में बांटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed