{"_id":"67ddaddd370685d6b90404a8","slug":"barricading-done-in-the-station-premises-for-the-convenience-and-safety-of-passengers-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-132740-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: स्टेशन परिसर में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए की बैरिकेडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: स्टेशन परिसर में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए की बैरिकेडिंग
Fri, 21 Mar 2025 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 21 Mar 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
आरपीएफ की ओर से प्लेटफार्म नंबर एक पर की गई बैरिकेडिंग। संवाद
पीलीभीत। पूर्णागिरि मेले को लेकर पीलीभीत स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है। ट्रेन आने पर सीट पाने के लिए अक्सर धक्का-मुक्की की जाती आती है। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए आरपीएफ की ओर से स्टेशन परिसर में बैरिकेडिंग की गई है। इससे यात्रियों को ट्रेन में चढ़ते व उतरते समय दिक्कत न हो। वहीं आरपीएफ जवान लगातार एनाउंस कर यात्रियों को जागरूक भी कर रहे हैं।
यात्रियों की भीड़ को देख रेल प्रशासन की ओर से लगातार सुविधाओं में विस्तार किया जा रहा है। इसके बाद भी व्यवस्थाएं कम पड़ जा रही हैं। ट्रेन में सवार होने में यात्रियों में धक्का-मुक्की और प्लेटफाॅर्म बदलने को रेलवे पटरी क्रास करते नजर आते हैं। इसको लेकर आरपीएफ की ओर से थाने के आगे बैरिकेडिंग की गई है। इससे ट्रेन आने पर यात्री चढ़ने वाले अलग दिशा से जाएंगे और उतरने वाले अलग दिशा से निकलेंगे। इस व्यवस्था से भीड़ में चढ़ने-उतरने वाले यात्रियों को आसानी होगी। साथ ही आरपीएफ व जीआरपी की ओर से लगातार स्टेशन परिसर पर भ्रमण कर एनाउंस भी किया जा रहा है।
शाहजहांपुर रेलखंड पर ट्रेन न होने से परेशानी
शाहजहांपुर रेलखंड पर शाम के समय ट्रेन का संचालन न होने से यात्रियों को दिक्कत हो रही है। इस रेलखंड पर 6.20 बजे के बाद किसी भी ट्रेन का संचालन नहीं है। ऐसे में जो यात्री देर रात यहां पहुंचते हैं तो उन्हें कोई साधन नहीं मिलता है। काफी यात्रियों को प्लेटफाॅर्म पर ही रात गुजारनी पड़ती है।