फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Barkheda team first in volleyball and kabaddi

Pilibhit News: वॉलीबाॅल और कबड्डी में बरखेड़ा टीम प्रथम

Wed, 20 Dec 2023 12:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 20 Dec 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Barkheda team first in volleyball and kabaddi
बरखेड़ा में आयोजित युवा कल्याण विभाग की प्रतियोगिता में ​खिलाड़ियो को किया गया पुरस्कृत । स्रोत
पीलीभीत। युवा कल्याण विभाग की ओर से मंगलवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरखेड़ा में ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वॉलीबॉल और कबड्डी में बरखेड़ा की टीम विजयी रही। भोपतपुर की टीम दूसरे स्थान पर रही। विजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बीओ पीआरडी अमित कुमार की निगरानी में आयोजित प्रतियोगिता में बरखेड़ा ब्लाॅक क्षेत्र के 400 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। सब जूनियर महिला वर्ग की 100 मीटर दौड़ में वर्षा प्रथम, महक द्वितीय, 800 में वर्षा प्रथम, संध्या द्वितीय रहीं। ऊंची कूद में चांदनी प्रथम, प्रगति द्वितीय, लंबी कूद में शगुन प्रथम, वर्षा द्वितीय रहीं। गोला फेंक में नीतू प्रथम, कोमल द्वितीय, भाला फेंक में प्रगति प्रथम, हस्मा बी ने द्वितीय स्थान पाया।चक्का फेंक में नैंसी प्रथम, राखी द्वितीय रहीं।
विज्ञापन

जूनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में नीतू प्रथम, सुलेखा द्वितीय, 200 मीटर दौड़ में अंजली प्रथम, शगुन द्वितीय और 400 मीटर दौड़ में दीपांजलि प्रथम, चेतना द्वितीय स्थान पर रहीं। सब जूनियर बालक की 100 मीटर दौड़ में अर्जुन प्रथम, सर्वेश द्वितीय, 800 मीटर दौड़ में ऋषभ प्रथम, आकाश द्वितीय रहे। ऊंची कूद में सुमित प्रथम, परविंदर सिंह द्वितीय, लंबी कूद में सुमित प्रथम, विकास द्वितीय रहे। वॉलीबाल और कबड्डी में बरखेड़ा प्रथम व भोपतपुर द्वितीय रहा। इस दौरान बरखेड़ा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल, सुरेंद्र गंगवार, रजनीश गंगवार, कृष्ण कुमार, रामबहादुर, सुधांशु, चंद्रसेन, सवेंद्र नाथ शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed