फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Barkheda paid by sugar mill

बरखेड़ा चीनी मिल ने किया भुगतान

Tue, 27 Dec 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Tue, 27 Dec 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
भुगतान में फिसड्डी बरखेड़ा की बजाज चीनी मिल ने आखिरकार अधिकारियों की फटकार के बाद भुगतान शुरू कर दिया। मिल प्रबंधन ने दो दिन में किसानों के खातों में आठ करोड़ की धनराशि भेज दी है। जिले की चारों चीनी मिलों में बजाज चीनी मिल भुगतान में सबसे पीछे है। शहर की एलएच शुगर मिल और बीसलपुर व पूरनपुर की सहकारी मिलों ने भुगतान कर दिया था, लेकिन बजाज ने भुगतान शुरू किया था। इस पर प्रशासन ने मिल की चीनी अधिग्रहित कर लिया था। इसके बाद मिल से बिक्री हुई चीनी की धनराशि प्रशासन के अधीन हो गई। प्रशासन की पहल पर अब चीनी मिल ने भुगतान शुरू कर दिया है। जिला गन्ना अधिकारी राजेश्वर यादव ने बताया कि मिल ने 26 और 27 तारीख को मिलाकर लगभग आठ करोड़ का भुगतान किया है। एक दो दिन में और भुगतान किया जाएगा। डीसीओ ने बताया कि सभी मिलों से लगातार भुगतान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed