{"_id":"6ac00760bed8a7b63e0bcbc7","slug":"barkheda-mla-expressed-displeasure-with-the-doctors-posted-in-the-emergency-ward-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-170154-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: इमरजेंसी वार्ड में तैनात चिकित्सकों पर विधायक बरखेड़ा ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: इमरजेंसी वार्ड में तैनात चिकित्सकों पर विधायक बरखेड़ा ने जताई नाराजगी
Sat, 03 Oct 2026 01:04 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 03 Oct 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
इमरजेंसी वार्ड में मौजूद बरखेड़ा विधायक। संवाद
- भर्ती मरीज की सही जानकारी नही देने पर जूनियर चिकित्सकों पर नाराज हुए विधायक
- पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष की बेटी का हालचाल जानने पहुंचे थे बरखेड़ा विधायक
फोटो 13
पीलीभीत। जिला अस्पताल में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष भर्ती बेटी का हालचाल जानने पहुंचे बरखेड़ा विधायक से इमरजेंसी वार्ड के जेआर चिकित्सकों ने बिना तवज्जो दिए उनको नजरअंदाज कर दिया। इस पर भाजपा विधायक नाराज हो गए व जेआर चिकित्सकों से नोकझोंक की नौबत आ गई, इस बीच सूचना सीएमएस को दी गई तो वह आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचे व मामले को शांत कराया। हालांकि विधायक ने सीएमएस को स्टाफ के सुधार के निर्देश देते हुए नाराजगी जताई।
मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में आए दिन ड्यूटी पर तैनात जूनियर रेजीडेंट मरीजों व तीमारदारों से अभद्र व्यवहार को लेकर चर्चे में बने रहते हैं। लेकिन शुक्रवार को तो तीन जूनियर रेजीडेंट आम तीमारदार समझकर बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद से ही उलझ गए, हुआ ये कि दोपहर तीन बजे जिला अस्पताल में सर्जिकल वार्ड में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष हरद्वारी लाल गंगवार की बेटी भर्ती थी व विधायक बरखेड़ा उनका हालचाल जानने के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचे। जहां पर ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों से उन्हें भर्ती पेशेंट की जानकारी नहीं होने की बात कही, तो वह विधायक बरखेड़ा को ठीक से जवाब नहीं दे पाए इस पर विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने उन्हें बिना जानकारी के ड्यूटी करने की बात कही तो तैनात जूनियर चिकित्सक भी विधायक से उलझ गए। इस बीच इमरजेंसी वार्ड में कुछ देर के लिए हंगामे का माहौल बन गया। हालांकि जब मामले की जानकारी सीएमएस डॉ.एसपी सिंह को हुई तो वह आनन-फानन में इमरजेंसी वार्ड पहुंचे, जहां उन्होंने पहुंचकर मामला शांत कराया। हालांकि विधायक बरखेड़ा ने पूरे मामले में नाराजगी भी जाहिर करते हुए स्टाफ के व्यवहार को सुधारने के निर्देश दिए।
सीएमएस डॉ. एसपी सिंह का कहना है कि ड्यूटी पर तैनात जूनियर चिकित्सकों को मरीजों व तीमारदारों से अभद्र व्यवहार नहीं करना चाहिए था, उनको सख्ती से समझाया गया है।