फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bareilly route two pairs of trains remained cancelled, passengers worried

Pilibhit News: बरेली रूट दो जोड़ी ट्रेनें रहीं निरस्त, यात्री परेशान

Wed, 14 Feb 2024 03:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 14 Feb 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
Bareilly route two pairs of trains remained cancelled, passengers worried
रेलवे जंक्शन पर ट्रेन की प्रतीक्षा करते यात्री । संवाद
पीलीभीत। पीलीभीत-बरेली रेल खंड पर शाही के पास रेलवे लाइन पर काम की वजह से मंगलवार को इस मार्ग की दो जोड़ी ट्रेन निरस्त रहीं। ट्रेनों का संचालन न होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रेलवे स्टेशन पहुंचे यात्री मायूस होकर लौट आए और बस व निजी वाहनों का सहारा लिया।
विज्ञापन

रेलवे लाइन पर मरम्मत कार्य को लेकर रेलवे ने निर्देश जारी किए थे। अप-डाउन ट्रेन संख्या 05321 व 05322 निरस्त रही। यह निरस्तीकरण सुबह से दोपहर 12 बजे तक रहा। इस समय के बाद संचालित होने वाली ट्रेनें आती-जाती रहीं। जानकारी न होने के चलते बरेली व टनकपुर के कई यात्री रेलवे स्टेशन पहुंचे। जहां ट्रेन निरस्त होने का पता चला। गंतव्य तक पहुंचने के लिए यात्रियों को रोडवेज बस अड्डे की दौड़ लगानी पड़ी।
विज्ञापन

बस न मिलने पर प्राइवेट सवारी वाहनों का सहारा लिया। रेल प्रशासन की ओर से पीलीभीत शाही रेलखंड के समपार संख्या 204/सी पर सीमित ऊंचाई के सब वे निर्माण का काम अब पूरा करा लिया गया है। अब यह दोनों ट्रेनें अपने निर्धारित समय से चलाई जाएंगी। स्टेशन अधीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि काम पूरा करा लिया गया है। ट्रेनों का संचालन पहले की तरह होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed