{"_id":"585d235f4f1c1b774fe3bff3","slug":"banks-and-atms-are-less-crowded-out","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों और एटीएम के बाहर नहीं कम हो रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों और एटीएम के बाहर नहीं कम हो रही भीड़
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
Updated Fri, 23 Dec 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
नाोटबंदी
- फोटो : अमर उजाला
नकदी पाने को बैंक और एटीएम के बाहर लगी लाइनें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। शुक्रवार को भी जगह जगह लाइन देखी गई। बरखेड़ा में नकदी न मिलने से नाराज लोगों ने हाइवे जाम कर प्रदर्शन किया। वहीं बीसलपुर व पूरनपुर में भी नकदी की दिक्कत बनी थी।
शनिवार और रविवार के अवकाश के चलते बैंक दो दिन बंद रहेंगी। शुक्रवार को अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक लोग धनराशि निकलने विभिन्न बैंक शाखाओं पर पहुंचे लेकिन बैंकों में नकदी की कमी के चलते उन्हें नकदी हासिल करने को जूझना पड़ा। शहर की आईडीबीआई, आईसीआईसीआई, स्टेट बैंक, इंडियन बैंक आदि में धनराशि की वितरण किया गया लेकिन बैंक ऑफ बड़ौदा में अन्य बैंकों की अपेक्षा काफी कम धनराशि मिलने के कारण ग्राहकों को मायूस होना पड़ रहा है।
बरखेड़ा। कस्बे में बीसलपुर रोड पर स्थित बड़ौदा पश्चिमी उप्र ग्रामीण बैंक में बृहस्पतिवार को भी नकदी न होने के कारण भुगतान बंद रहा। शुक्रवार सुबह बैंक खुलने पर स्टाफ ने कैश न होने की जानकारी दी। इससे नकदी निकलने पहुंचे लोग भड़क गए और बैंक का शटर गिराकर अंदर मौजूद स्टॉफ को बंद कर दिया। नाराज लोगों का गुस्सा इतने पर भी शांत नहीं हुआ। लोगों ने पीलीभीत बीसलपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। इस पर इंस्पेक्टर योगेंद्र शर्मा फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे औैर लोगों को समझाकर जाम हटवाया और बैंक का शटर भी खुलवाया।
विज्ञापन
बीसलपुर। कैश न होने के कारण भारतीय स्टेट बैंक में शुक्रवार को ग्राहकों को नकदी नहीं मिल पायी, जिससे उन्हें काफी दिक्कत हुई।
पूरनपुर। नगर की ओरियंटल बैंक शाखा, सिंडीकेड, सेट्रल बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक, पंजाब एंड नेशनल बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक आदि बैंक शाखाओं में कैश न होने पर ग्राहकों को भुगतान नहीं किया गया। बैंक ऑफ बड़ौदा में चार हजार रुपये, एक्सिस और बैंक ऑफ इंडिया से दस दस हजार रुपये ग्राहकों को भुगतान किया गया। नगर की अधिकांश बैंक शाखाओं के एटीएम बंद रहे।