फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Banks and ATMs are less crowded

बैंक और एटीएम में नहीं कम हो रही भीड़

Mon, 19 Dec 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Mon, 19 Dec 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
Banks and ATMs are less crowded
बैंक और एटीएम में नहीं कम हो रही भीड़
 बैंकों से नकदी पाना आम जनता के लिए आसमान से तारे तोड़कर लाने जैसा हो गया है। सोमवार को कई एटीएम कैश न होने के चलते बंद रहे जबकि बैंक ऑफ बड़ौदा सहित कई बैंकों में भी धनराशि नहीं थी। वहीं देहात क्षेत्र की बैंकों में भी धनराशि उपलब्ध नहीं हो पा रही है। एक दिन के अवकाश के बाद सोमवार को बैंक खुलने पर लोगों को नकदी मिलने की उम्मीद थी लेकिन नकदी की कमी के चलते अधिकांश बैंकों ने आठ से 10 हजार रुपये का भुगतान किया। बैंक ऑफ बड़ौदा की अधिकांश बैंकों में धनराशि न होने से दिक्कत हुई। एसबीआई के सभी एटीएम, आईडीबीआई, एक्सिस, बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक आदि के एटीएम नो कैश के चलते बंद रहे।
विज्ञापन

गजरौल। कस्बे की बैंकों में पर्याप्त धनराशि न होने से लोग परेशान रहे। जरूरतमंद लोगों को काफी कम मात्रा में धनराशि मिल रही है जिससे उन्हें परेशान उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने किया तहसील में प्रदर्शन
बीसलपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील में प्रदर्शन किया और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। जिला उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार, नीरज वैश्य, योगेश, नरेश, भोलानाथ, मुस्ताक, केएल गुप्ता, स्पप्रिल, राकेश, वीरपाल, राजेंद्र, सोहनलाल, राजपाल और अनमोल शामिल थे। इधर जिला सहकारी बैंक से सात दिनों से भुगतान न मिलने से परेशान लोगों ने बैंक गेट पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इसमें शांति, बीना, कमला, तारावती, पुष्पा, नरेश, ज्ञान चंद्र, महिपाल, विश्वनाथ, गुड्डू, मनोज, राकेश, अवधेश, धनपाल, रामपाल, रामदयाल, तौलेराम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने युवक को धुना
स्टेडियम रोड पर बैंक से धनराशि लेने को लगी लाइन में धक्का मुक्की होने पर एक युवक ने एक ग्रामीण से हाथापाई कर दी। इस मारपीट को दूर खड़ी ग्रामीण की पत्नी देख रही थी। पति के साथ मार पीट देख महिला मौके पर पहुंची और युवक को चप्पल से पीट दिया। बमुश्किल लोगों ने दोनों को शांत किया।
केंद्रीय मंत्री ने आरबीआई डायरेक्टर से की बात
बैंक में करेंसी की कमी के चलते जनता परेशान हो रही है। इसकी जानकारी होने पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने आरबीआई के डायरेक्टर अजय कुमार से वार्ता की। केंद्रीय मंत्री के ओएसडी आंनद चौधरी ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने आरबीआई डायरेक्टर से जिले में पर्याप्त करेंसी एवं नए नोट उपलब्ध कराने को कहा है। इस पर डायरेक्टर ने दो दिन के अंदर पर्याप्त करेंसी भेजने का आश्वासन दिया है। 

कैश के लिए घंटों करना पड़ा इंतजार 
सोमवार को बैंक खुलने पर समस्त बैंक शाखाओं में ग्राहकों की खासी भीड़ रही। अधिकांश बैंक शाखाओं में कैश की कमी बताते हुए नाम मात्र का भुगतान ग्राहकों को किया गया। पंजाब नेेशनल बैंक, बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में अपराह्न बाद कैश आने पर ग्राहकों को भुगतान किया गया। कैश को लेकर बैंक शाखा और शाखा के बाहर ग्राहक इंतजार करते देखे गए। नगर में सोमवार को किसी बैंक शाखा का एटीएम नहीं चला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed