{"_id":"584ae22e4f1c1b243444a143","slug":"bank-were-empty-were-long-queues-at-atms","type":"story","status":"publish","title_hn":" बैंक रहीं खाली, एटीएम में लगी लंबी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक रहीं खाली, एटीएम में लगी लंबी कतार
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Fri, 09 Dec 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
बैंक रहीं खाली, एटीएम में लगी लंबी कतार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंकों से नकदी पाने के लिए लोग पूरे दिन परेशान रहे। एटीएम में भी लंबी लंबी कतार लगी रही। कई जगहों पर नकदी न मिलने से नाराज लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर हंगामा भी किया। द्वितीय शनिवार और रविवार के अवकाश के चलते बैंक दो दिन बंद रहेंगी। सोमवार को भी बाराबफात का अवकाश हो सकता है। इसके चलते शुक्रवार को बड़ी संख्या में लोग नकदी पाने के लिए बैंक पहुंचे। शहर के बैंकों में पर्याप्त नकदी न होने के कारण लोगों को खाली लौटना पड़ा। जिन बैंकों में कैश था उनमें भी दो से पांच हजार रुपये तक का ही भुगतान किया जा सका। शुक्रवार को कई एटीएम में धनराशि होने पर लोगों ने उसका लाभ लिया।
हजारा। ट्रांस शारदा क्षेत्र की बैंक शाखाओं में कई दिन से कैश की किल्लत के चलते उपभोक्ता परेशान हैं। इलाके की बैंक आफ बड़ौदा की शाखा सिद्धनगर, चंदिया हजारा और कबीरगंज में कैश की किल्लत के चलते खाता धारक परेशान हैं। इसको लेकर किसानों नेे विरोध प्रदर्शन किया जिसके बाद बैंकों ने खाता धारको को दो-दो हजार रुपये देना शुरू किया लेकिन जल्द ही कैश खत्म होना वितरण बंद कर दिया गया।
नकदी न होने पर लगाया जाम
जमुनिया। गांव स्थित बीओबी में कई दिन से भुगतान न होने एवं बैंक प्रबंधक के प्रतिदिन देर से आने से नाराज बैंक उपभोक्ताओं ने पीलीभीत माधोटांडा मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर पहुंचे माधोटांडा कोतवाल मनोज त्यागी ने लोगों को समझाकर शांत कराया। इससे करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन
बैरंग लौटे उपभोक्ता
पूरनपुर। नोट बंदी को लेकर नगर की कई बैंक शाखाओं में शुक्रवार को भी कैश न होने से ग्राहकों को बगैर लौटना पड़ा। कुछ बैंक शाखाओं में चार हजार से लेकर दस हजार तक का भुगतान किया गया। बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा गेट पर एकत्र हुए ग्राहकों ने धीमी गति से कार्य होने का हंगामा किया। उधर नगर निवासी सदाकत हुसैन, मोहम्मद असलम खां, कल्लू खां, नदीम आदि ने प्रधानमंत्री को भेजे शिकायती पत्र में नगर की बड़ौदा उत्तर प्रदेश बैंक शाखा खिड़कियों पर नोट बंदी के तहत धनाड्यों को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया। पत्र में जांच कराकर कार्रवाई की मांग की गई।