{"_id":"683c8cb1a2bf917f53064df0","slug":"bank-employee-accused-of-raping-a-woman-for-six-years-on-the-pretext-of-marriage-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-137052-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बैंककर्मी पर शादी का झांसा देकर छह साल दुष्कर्म करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बैंककर्मी पर शादी का झांसा देकर छह साल दुष्कर्म करने का आरोप
विज्ञापन
पूरनपुर। शादी का झांसा देकर शादीशुदा बैंककर्मी युवक पर छह साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। शादी की जिद पर आरोपी शनिवार को युवती को घर से बहलाकर अपने किराए के कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया। इसके बाद असम हाईवे पर छोड़कर भाग गया। किशोरी ने परिजन के साथ कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
परिजन के साथ रविवार को कोतवाली पहुंची युवती ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि आरोपी पीलीभीत शहर की एक बैंक शाखा में काम करता है। विवाहित युवक बीसलपुर का रहने वाला है। युवती का आरोप है कि युवक ने उसे शादी का झांसा देकर छह साल पहले अपने प्रेम जाल में फंसा लिया।
उसने नगर के एक मोहल्ला में किराए पर कमरा ले रखा है। आरोप है कि युवक अक्सर उसे अपने कमरे पर बुलाता था और यौन उत्पीड़न करता था। शादी की जिद करने पर 31 मई को भी आरोपी उसे अपने कमरे पर ले गया था। रविवार को असम हाईवे स्थित एक ढाबा के पास छोड़कर भाग गया। इसकी सूचना उसने अपने परिवार वालों को दी।
विज्ञापन
कोतवाल सतेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत के बाद युवती ने युवक के साथ समझौता होने की बात कही है। उसने कहा है कि अगर युवक ने उसकी शर्तें नहीं मानीं तो पुलिस कार्रवाई कराएगी।
पति व उसके साथियों पर दुष्कर्म का आरोप, तीन पर रिपोर्ट दर्ज
बीसलपुर। एक मोहल्ला निवासी विवाहिता ने अपने पति और उसके साथियों पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर तीन नामजद सहित दो अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
एक मोहल्ला निवासी एक महिला ने बताया कि उसके पति की संगत गलत लोगों से है। वह आए दिन उसे और बच्चों को पीटता है। शनिवार को उसका पति अपने चार साथियों को लेकर घर आया। महिला का आरोप है कि उसके साथियों ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर उन लोगों ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर पति समेत उसके साथियों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद