{"_id":"6686ad408362f8b9370d0d12","slug":"ban-on-operation-of-bank-accounts-of-gram-panchayats-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-118948-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: ग्राम पंचायतों के बैंक खातों के संचालन पर लगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: ग्राम पंचायतों के बैंक खातों के संचालन पर लगी रोक
विज्ञापन
बीसलपुर। जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार ने इस ब्लॉक क्षेत्र के चार ग्राम पंचायत अधिकारियों की ग्राम पंचायतों को इधर-उधर कर दिया है। इसके साथ ही सभी संबंधित ग्राम पंचायतों के बैंक खातों के संचालन पर रोक लगा दी है।
ब्लॉक कार्यालय में जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय से भेजे गए पत्र के अनुसार करन सिंह नबियाल, रितेश शुक्ला, जाकिर अली और प्रवीन मौर्य आदि ग्राम पंचायत अधिकारियों के क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों को इधर से उधर किया गया है। इसी के साथ सभी संंबंधित ग्राम पंचायतों के बैंक खातों के संचालन पर रोक लगा दी गई है।
यह रोक गांगूपुर, हाफिजनगर बन्हाई, जसोली दिवाली, कनगवां, साबेपुर, अभयपुर चैना नकटी, जल्लापुर, मीरपुर वाहनपुर, सायर, सिमरा अकबरंगंज, चंदपुरा, पकडिय़ा मंगली, परसिया, रुरिया, चुर्रासकतपुर, महादेवा, मुसेली, राजपुर और रिछोला सबल आदि ग्राम पंचायतों के खातों के संचालन पर लगाई गई है।
विज्ञापन
रोक लगाए जाने संबंधी आदेश बैंक ऑफ बड़ौदा की स्थानीय शाखा में भी पहुंच गया है, जिसकी पुष्टि बैंक सूत्रों ने की है। इस बावत सहायक विकास अधिकारी कृष्णा देवी ने बताया कि ग्राम पंचायतों के फेरबदल का आदेश संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारियों को रिसीव करा दिया गया है।