{"_id":"66a80f3d2f77df16590d2cc4","slug":"bam-bam-bhole-resonated-in-the-shiva-temples-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-120216-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: शिवालयों में गूंजा बम-बम भोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: शिवालयों में गूंजा बम-बम भोले
Tue, 30 Jul 2024 03:23 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 30 Jul 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
पूरनपुर में निकाली गई जलाभिषेक यात्रा में पुष्प बषाZ कर स्वागत करते लोग।संवाद
पीलीभीत। सावन के दूसरे सोमवार के अवसर पर शिवालय बम-बम भोले के जयकारों से गूंजते रहे। भगवान शिव का अभिषेक करने के लिए भोर से ही श्रद्धालु कतार में खड़े होकर इंतजार करने लगे। कपाट खुलने के बाद शुरू हुआ दर्शन-पूजन और जलाभिषेक का सिलसिला दोपहर बाद तक जारी रहा। शाम के समय आरती की गई।
सोमवार को दिनभर मंदिरों के बाहर मेले सा नजारा रहा। भक्तों ने दूध, पंचामृत, गंगा जल समेत अन्य चीजों से बाबा का अभिषेक किया। घरों में शिव की आराधना की गई। शहर के प्रसिद्ध गौरीशंकर मंदिर में विराजमान भगवान भोले के दर्शनों के लिए कांवड़ियों की भीड़ सुबह चार बजे से ही जुट गई थी।
हरिद्वार और कछला घाट से जल भरकर लाए कांवड़ियाें के आने का सिलसिला आधी रात के बाद ही शुरू हो गया था। मंदिर खुलते ही लंबी कतार लग गई। मंदिर व्यवस्थापक और प्रशासन की ओर से पहले ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। भारी संख्या में पुलिसबल की निगरानी में भक्तों और कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
कई भक्त सपरिवार मंदिर पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया। दुधियानाथ महादेव मंदिर में बाबा के दर्शन के लिए दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचे।
सुबह से शुरू हो गया पूजन का सिलसिलाबिलसंडा/बीसलपुर। बिलसंडा में शिवालय बम-बम भोले के जयघोष से गूंजते रहे। सुबह चार बजे मंगला आरती होने के बाद श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। गर्भगृह में शिवलिंग पर गंगाजल से सहस्रधारा छोड़ी गई। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा, घी, शहद और शक्कर से अभिषेक किया। बीसलपुर में भी दोपहर तक दर्शन-पूजन का सिलसिला जारी रहा।संवाद
जलाभिषेक यात्रा का पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत
फोटो::13
पूरनपुर। कस्बे में राष्ट्रीय बजरंग दल, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के तत्वावधान में तीसरी जलाभिषेक बाइक यात्रा सावन के दूसरे सोमवार को निकाली गई। जलाभिषेक यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा में शामिल श्रद्धालु कोतवाली रोड पर एक स्थान पर एकत्र हुए। यहां से बाइकों पर सवार होकर गोमती उद्गम स्थल पहुंचे। गोमती से जल लेकर बाइक सवार श्रद्धालु नगर की तिरंगा चौराहा, बाजार रोड, कोतवाली के सामने, असम हाईवे के सिरसा चौराहा, बंडा चौराहा, घुंघचाई होते हुए सिरसा के जंगल में बाबा इकोहत्तरनाथ मंदिर पहुंचे। यहां जलाभिषेक किया। संवाद