{"_id":"50a10b83fe61aea088bf9e4e16c4e5d8","slug":"balaji-removed-procession-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से निकाली गई बालाजी की शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से निकाली गई बालाजी की शोभायात्रा
पूरनपुर। पीलीभीत।
Updated Sat, 04 Apr 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के बंडा रोड
विज्ञापन
स्थित हनुमान मंदिर में श्री बालाजी महाराज जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में पवन
सुत मंडल की ओर से दो अप्रैल से चल रहे तीन दिवसीय धार्मिक समारोह में
शनिवार को नगर में बाला जी की पंचम भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभयात्रा
का जगह-जगह स्वागत किया गया।
समारोह को लेकर दो अप्रैल को हनुमान मंदिर में रामायण पाठ रखा गया। तीन को इसके समापन पर प्रसाद बांटा गया। शनिवार को नगर में विशाल शोभायात्रा निकाली गई जो बंडा रोड, पकड़िया चौराहा, कोतवाली रोड़, स्टेशन रोड, माधोटांडा, तहसील रोड होते हुए पुन: मंदिर परिसर में पहुंचकर समाप्त हो गई। बैंडबाजों के साथ निकाली गई शोभायात्रा में सबसे आगे श्रद्धालु सड़क की सफाई करते चल रहे थे।
इसके पीछे शिव दरबार की झांकी, हनुमान दरबार की झांकी और काली के अखाड़ा के कलाकार विभिन्न करतब दिखाते चल रहे थे। हनुमान दरबार के पीछे तमाम श्रद्धालु भजन करते चल रहे थे। शोभायात्रा का नगर के कई स्थानों पर स्वागत किया गया। व्यापारी नेता विजयपाल विक्की ने शोभायात्रा मेें शामिल श्रद्धालुओं को बिस्कुट बांटे। शोभायात्रा में मंडल के संरक्षक रामस्वरूप आजाद, महंत शिवम कुमार कठेरिया, नरेंद्र कठेरिया, रिक्की कठेरिया आदि थे।
टूटी तलवार लगने से किशोर घायल
पूरनपुर। शोभायात्रा में एक पात्र द्वारा घुमाई जा रही तलवार टूटकर मोहल्ला कायस्थान के एक किशोर के लग गई। किशोर को सीएचसी लाया गया। सीएचसी पहुंचे किशोर के परिवार वालों ने मामूली चोट पर किसी कार्रवाई से इनकार कर दिया।