फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Badaun team was winner in boys category, Pilibhit team was winner in girls category.

Pilibhit News: बालक वर्ग में बदायूं, बालिका में पीलीभीत की टीम रही विजेता

Sat, 28 Oct 2023 11:12 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Badaun team was winner in boys category, Pilibhit team was winner in girls category.
गांधी स्टेडियम में आयोजित कब्बडी प्रतियोगिता में खेलते छात्र । स्रोत - खेल विभाग
गांधी स्टेडियम में हुई मंडलीय विद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता
विज्ञापन

विजेता टीमें आजमगढ़ में प्रदेशीय प्रतियोगिता में करेंगी प्रतिभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। बालक, बालिकाओं की मंडलीय विद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता शनिवार को गांधी स्टेडियम मैदान पर हुई। जिसमें बालक वर्ग में बदायूं और बालिका में पीलीभीत की टीम अव्वल रही।
एसएन इंटर कॉलेज, गुरुनानक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करनापुर शाहगढ़ के तत्वावधान आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच सीनियर बालिका वर्ग में बदायूं ने जीता। उसने पीलीभीत को 31-19 से पराजित किया। बाद में फाइनल में बरेली को 30-26 से हराकर बदायूं विजेता बनी।
विज्ञापन

14 वर्षीय बालिका वर्ग में बदायूं-बरेली के बीच पहला मैच खेला गया, जिसमें बदायूं ने बरेली को 28-17 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच पीलीभीत- बदायूं के बीच खेला गया, जिसमें पीलीभीत ने बदायूं को 28-17 से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 वर्षीय बालक वर्ग के पहला मैच पीलीभीत ने शाहजहांपुर को 33-11 हराया। दूसरा मैच बरेली-बदायूं के बीच खेला, जिसमें बरेली ने बदायूं को 29- 18 से पराजित कर फाइनल में अपनी जगह बनाई। फाइनल मैच बरेली-पीलीभीत के बीच खेला गया, जिसमें बरेली ने 29-14 से जीत दर्ज की।
19 वर्षीय बालक वर्ग में पहला मैच बदायूं-पीलीभीत के मध्य हुआ, जिसमें बदायूं ने पीलीभीत को 26-24 से हराया। दूसरा मैच बरेली-शाहजहांपुर के बीच खेला गया, जिसमें बरेली ने शाहजहांपुर को 25-21 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई।

फाइनल मैच बदायूं- बरेली के बीच खेला गया, जिसमें बदायूं ने 17-16 से बरेली को पराजित किया। जिला क्रीड़ाधिकारी राजकुमार ने सभी खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया। इस दौरान रमाकांत शर्मा, नरेंद्र सिंह, योगेश गंगवार, यासीन अहमद, शिवम, हरिद्वारी लाल आदि मौजूद रहे।
जिला क्रीड़ा सचिव राजेश शुक्ला ने बताया कि मंडल में चयनित टीम सात नवंबर को आजमगढ़ में प्रदेशीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed