{"_id":"6a18a32b1f1f4d5c8a058bc8","slug":"bad-roads-and-high-speeds-made-it-extremely-dangerous-at-47-points-pilibhit-news-c-121-1-ba11032-160599-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: खराब सड़कें और तेज गति 47 प्वाइंटों पर बनी बेहद खतरनाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: खराब सड़कें और तेज गति 47 प्वाइंटों पर बनी बेहद खतरनाक
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले के संभावित दुर्घटना स्थलों के 47 प्वाइंट बेहद खतरनाक साबित हो रहे हैं। यह बात परिवहन विभाग के अफसरों की सर्वे रिपोर्ट से सामने आई है। मई के प्रथम सप्ताह में दुर्घटना संभावित 44 स्थानों का सर्वे करने के बाद 47 प्वाइंट चिह्नित किए हैं, जहां पर दुर्घटनाएं होने की संभावनाएं ज्यादा हैं। इन्हीं प्वाइंटों पर जनवरी से 15 मई तक 232 दुर्घटनाओं में 122 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। सर्वे में यह अहम तथ्य भी सामने आया कि ओवरस्पीडिंग, सड़कें खराब होने, ओवरटेकिंग आदि कारणों से ही दुर्घटनाएं हुईं।
दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए परिवहन विभाग के अफसरों ने चिह्नित प्वाइंटों पर आठ बिंदुओं पर सुरक्षा कार्य करने की पैरवी की। लोक निर्माण विभाग, एनएचएआई के अफसरों को सुरक्षात्मक कार्य करने थे, लेकिन विभागों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। चार दिन पहले 25 मई को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम के समक्ष एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने पूरी रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस रिपोर्ट में दुर्घटना के कारणों का विश्लेषण भी बताया।
यह भी बताया गया कि पैदल या बाइक सवार व्यक्तियों को कहां पर टक्कर मारी गई। पिछले अप्रैल माह में 55 स्थानों पर 55 दुर्घटनाएं हुईं, इसमें 33 की मौत और 39 घायल हुए थे। इसके साथ दुर्घटना स्थलों के 47 प्वाइंटों की पूरी रिपोर्ट से डीएम को अवगत कराया।
विज्ञापन
परिवहन विभाग की सर्वे रिपोर्ट के आधार पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने एनएचएआई के परियोजना निदेशक बरेली, परियोजना अधिकारी मार्थ बरेली, लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता, लोनिवि (लोक निर्माण विभाग) के निर्माण खंड के अभियंता और राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशासी अभियंता बरेली को चिट्ठी लिखते हुए जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रित करने के लिए विभिन्न मार्गों पर रोड इंजीनियरिंग में सुधारात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। संवाद
--
इन कारणों से हुईं 232 दुर्घटनाएं
दुर्घटना के प्रमुख कारण कुल दुर्घटना
ओवरस्पीडिंग 129
ओवरटेकिंग 33
सड़कें खराब होना 30
रॉन्ग साइड 12
ड्रिंक एंड ड्राइव 3
फोन का प्रयोग 3
अन्य कारण में 22
कुल दुर्घटनाएं 232
इन मार्गों पर हुईं दुर्घटनाएं
- एक जनवरी से लेकर 15 मई के आंकड़ों के अनुसार, जिले के नेशनल हाईवे पर 174 सड़क दुर्घटनाएं हुईं। इसमें 74 की मौत और 141 घायल हुए। स्टेट हाईवे पर 17 दुर्घटनाएं हुईं। आठ की मौत और 14 घायल हुए। अन्य जिला मार्गों पर 80 दुर्घटनाएं हुईं। 39 की मौत और 73 लोग घायल हुए हैं। कुल मिलाकर 232 दुर्घटनाओं में 122 की जान गई और 228 लोग घायल हुए।
--
दुर्घटना के संभावित स्थान, यहां होने हैं सुधारात्मक कार्य
-शहर कोतवाली क्षेत्र के पीलीभीत-टनकपुर नेशनल हाईवे के गौहनिया चौराहा, जिला अस्पताल के सामने, नकटादाना तिराहा, न्यायालय परिसर के सामने, छतरी चौराहा।
- सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के पीलीभीत बीसलपुर नेशनल हाईवे के जंगरौली पुल, असम चौराहे से देवहा पुल मार्ग पर टाइगर तिराहा, पूरनपुर खुटार मार्ग पर पूरनपुर गेट चौकी।
-गजरौला थाना क्षेत्र के पीलीभीत-पुरनपुर खुटार मार्ग के ग्राम कैंच, ग्राम बिठौराकला, कस्बा गजरौला।
- न्यूरिया थाना क्षेत्र के पीलीभीत-टनकपुर मार्ग पर न्यूरिया काॅलोनी तिराहे से आगे देवहा नदी पुल तक, बिथरा अड्डा, ग्राम पिपरिया अगरू, पीलीभीत सिविल लाइन से बनकटी नहर के किनारे वाला मार्ग पर बनकटी नहर पुलिया चौराहा।
- अमरिया थाना क्षेत्र के अमरिया-सितारगंज मार्ग पर बढ़ेपुरा गुरुद्वारा के पास सितारगंज की तरफ, मुडंलिया रंधावा ढाबा के पास, माधौपुर चौराहा, अमरिया पेट्रोल पंप के पास, भौनी तिराहे के पास।
- जहानाबाद थाना क्षेत्र के बरेली-अमरिया सितारगंज मार्ग, बारातबोझ, सरदार नगर चौराहा, बिषेन, बाकरगंज, अप्सरिया नदी पुल।
- बरखेड़ा थाना क्षेत्र के निगोही बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर ग्राम पतरसिया, ग्राम ज्यौराह कल्यानपुर, बजाज चीनी मिल, कस्बा बरखेड़ा।
- बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के बीसलपुर-बरेली मार्ग पर टिकरी माफी, जसोली दिवाली, चीनी मिल, गोवल पतिपुरा और मंडरा सुमन के पास।
- बिलसंडा थाना क्षेत्र के बीसलपुर से बंडा-गोला मार्ग पर कैंचुआ, ईंटगांव, कस्बा बिलसंडा।
- दियोरिया कलां कोतवाली क्षेत्र के दियोरिया कलां-मानपुर टेहरी मार्ग पर ग्राम बिहारीपुर हीरा से बिरसिंगापुर तिराहा के बीच।
- पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के पीलीभीत-पूरनपुर खुटार मार्ग पर खमरिया पट्टी बाइपास कट, चीनी मिल तिराहा, छीना पैलेस।
- माधोटांडा थाना क्षेत्र के कलीनगर-पूरनपुर मार्ग पर नवदिया धनेश डिग्री कॉलेज के पास, डगा पुल से बाईफरकेशन मार्ग पर नहर के किनारे रोड पर।
- सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के पूरनपुर मार्ग पर बारीबुझिया भोपतपुर मोड़।
- घुंघचाई थाना क्षेत्र के पूरनपुर बंडा मार्ग पर कबीरपुर कसगंजा मोड़।
- हजारा थाना क्षेत्र के गांधीनगर से संपूर्णानगर मार्ग पर रामनगर तिराहा।
-- -- -- -- -
दुर्घटनाएं रोकने के लिए ये कार्य कराए जाने हैं
1- मार्ग चौड़ीकरण एवं डिवाइडर का निर्माण
2- चौराहे के प्रत्येक मार्ग पर निर्धारित दूरी पर स्पीड ब्रेकर, रम्बल स्ट्रीप का निर्माण
3- चेतावनी बोर्ड और साइन बोर्ड लगने हैं
4- बिजली खंभों की शिफ्टिंग कराकर मार्ग पर उचित प्रकाश व्यवस्था
5- जिला अस्पताल तिराहे के पास निर्धारित दूरी पर स्पीड ब्रेकर, रम्बल स्ट्रीप का निर्माण
6- मार्ग को अवरुद्ध करने वाले पेड़ों की छटाई कराना
7- जंगरौली पुल का चौड़ीकरण और पुल के दोनों ओर स्पीड ब्रेकर व रम्बल स्ट्रीप निर्माण और पुल के दोनों ओर सोलर ब्लंकर और कैट आई लगाना
8- सिद्ध बाबा मंदिर मार्ग पर प्रकाश की उचित व्यवस्था
-- -
ये पांच थाना क्षेत्र क्रिटिकल
- जीरो फैटेलिटी ड्रिस्ट्रिक्ट के क्रियान्वयन के लिए टीमें गठित हैं। जिले में पांच क्रिटिकल थाना चिह्नित हैं। इसमें गजरौला, जहानाबाद, न्यूरिया, बरखेड़ा और बीसलपुर शामिल हैं। इन्हीं थाना क्षेत्र में क्रिटिकल कॉरिडोर में एनएच 730 पीलीभीत-परनपुर- खुटार मार्ग, एनएच 30 बरेली-पीलीभीत-अमरिया-सितारगंज मार्ग, एनएच 731 रडायता, बीसलपुर-बरखेड़ा-असम चौराहा-खटीमा मार्ग शामिल हैं।
-- -- -- -- --
मई के पहले सप्ताह में संभावित दुर्घटना स्थलों का सर्वे कर पूरी रिपोर्ट तैयार की गई। दुर्घटना के सभी कारणों और सुधारात्मक कार्य कराए जाने का सुझाव देते हुए डीएम के समक्ष रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। संबंधित विभागों को भी रिपोर्ट भेजी गई है, ताकि सुधारात्मक कार्य कराए जा सके।
- वीरेंद्र सिंह, एआरटीओ, पीलीभीत