{"_id":"e7842e02567013bb4386e3508a5caa85","slug":"back-buck-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी ने बचाई काले हिरन की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी ने बचाई काले हिरन की जान
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Tue, 28 Apr 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिरन को आईवीआरआई भेजा गया है। शहर के मोहल्ला मोहम्मद वासिल निवासी पश्चिमी उद्योग व्यापार मंडी की युवा इकाई अध्यक्ष राशिद नूर मंगलवार को नवाबगंज जा रहे थे। शाही मोड़ के निकट सड़क किनारे उन्हें घायल काला हिरन मिला जिसके पिछले दोनों पैरों से खून बह रहा था। उन्होंने इसकी सूचना वनविभाग को दी। सूचना पर पहुंचे सामाजिक वानिकी के कर्मचारी उसे लेकर सदर पशु चिकित्सालय पहुंचे जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बरेली स्थित आईवीआरआई भेज दिया। सामाजिक वानिकी वनक्षेत्राधिकारी वीरपाल सिंह ने बताया काली प्रजाति का हिरन है जिसकी उम्र लगभग दो साल है। सदर अस्पताल में हिरन के इलाज की समुचित व्यवस्था न होने पर आईवीआरआई भेजा गया है।
विज्ञापन