फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   baagh

खेत की जुताई कर रहे किसान के सामने आया बाघ तो छूटे पसीने

Mon, 02 Dec 2019 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
baagh
अमरिया (पीलीभीत)। तहसील क्षेत्र में बाघों की चहलकदमी की समस्या दूर नहीं हो सकी है। इसका समाधान करने की ओर विभाग का कोई ध्यान नहीं है। एक बार फिर बाघ ने मौजूदगी का अहसास कराया। ट्रैक्टर से खेत में जुताई कर रहे किसान की नजर बाघ पर पड़ी तो उसके होश उड़ गए। उधर, विशनपुर गांव में बाघ ने जंगली सुअर को निवाला बनाया। निगरानी टीम ने हर बार की तरह मौके पर पहुंचकर पगचिह्न ट्रेस किए और ग्रामीणों को अलर्ट कर चलती बनी।
विज्ञापन

गांव खलीनवादा निवासी नछत्र सिंह ने बताया कि शनिवार को वह अपने खेत पर ट्रैक्टर से जुताई कर रहे थे। रात करीब आठ बजे कुछ दूरी पर गन्ने के एक खेत से बाघ निकला। ट्रैक्टर की लाइट पड़ने पर जैसे ही उनकी नजर बाघ पर गई तो उनके होश उड़ गए। कुछ देर उनकी सांसे थमी रहीं। फिर ट्रैक्टर लेकर वह फार्म हाउस की तरफ आ गए। बाघ दिखाई देने का शोर मचते ही ग्रामीण जमा हो गए। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। इस पर निगरानी टीम मौके पर पहुंची और बाघ के पगमार्क ट्रेस किए।
विज्ञापन

उधर रविवार सुबह गांव विशनपुर में भी बाघ की चहलकदमी के संकेत मिले। गांव निवासी सतनाम सिंह के मटर के खेत में बाघ ने किसी जंगली सुअर को निवाला बनाया। सुअर को मारने के बाद बाघ उसको दूसरे खेत में खींचकर ले गया। इसकी सूचना पर डिप्टी रेंजर देवऋषि सक्सेना, चेतन कुमार, सोमपाल की टीम पहुंची और पगचिहन ट्रेस किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed