{"_id":"6aac49c5ffbdbe261c09f43f","slug":"ayodhyas-bajrangi-baba-pehalwan-won-the-wrestling-match-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-169020-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: अयोध्या के बजरंगी बाबा पहलवान ने जीती कुश्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: अयोध्या के बजरंगी बाबा पहलवान ने जीती कुश्ती
विज्ञापन
बरखेड़ा मेला दंगल में कुश्ती लड़ते पहलवान संवाद
जन्माष्टमी मेले में चल रहे दंगल में कई मुकाबले बराबरी पर छूटे
बरखेड़ा। जन्माष्टमी मेले में चल रहे दंगल में दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी रोमांचक मुकाबले हुए। अयोध्या से आए पहलवान बजरंगी बाबा ने इनामी कुश्ती जीती। कई मुकाबले बराबरी पर छूटे।
बरेली के मनोज पहलवान व अयोध्या के बजरंगी बाबा के बीच 1100 रुपये की इनामी कुश्ती काफी रोमांचक रही। दोनों पहलवानों ने एक-दूसरे पर दांव-पेच चलाए। अंतत: बजरंगी बाबा विजयी रहे। बाबर दिल्ली और हिटलर बनारस के बीच हुई 1100 रुपये की रोमांचक इनामी कुश्ती में दिल्ली के बाबर ने बाजी अपने नाम की। स्थानीय पहलवान आरिफ और भानुप्रताप राजस्थान के मध्य हुए कड़े मुकाबले में आरिफ विजयी रहे।
विजयी पहलवानों को दंगल कमेटी के पदाधिकारियों की ओर से नकद इनाम देकर सम्मानित किया गया। ल कमेटी के सुबुल नूरी, मनोज सक्सेना, संतोष भारती, सुरेंद्र शर्मा और विनोद ने जानकारी देते हुए बताया कि नेपाल, गाजीपुर और देश के अन्य प्रमुख शहरों से दिग्गज पहलवान जल्द ही इस अखाड़े में अपनी कला का प्रदर्शन करने पहुंचेंगे। संवाद