{"_id":"6772eab51e6d8866ed0756c4","slug":"avadhesh-first-in-100-meter-race-at-junior-level-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-128181-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: जूनियर स्तर की 100 मीटर दौड़ में अवधेश प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: जूनियर स्तर की 100 मीटर दौड़ में अवधेश प्रथम
Tue, 31 Dec 2024 12:17 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 31 Dec 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
उच्च प्राथमिक विद्यालय टाह पौटा में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता बच्चों के साथ मौजूद विध
पीलीभीत। पीएमश्री योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन सोमवार को टाह पौटा स्थित जूनियर हाईस्कूल में किया गया। बालक वर्ग में जूनियर स्तर की 100 मीटर दौड़ में कंपोजिट स्कूल बमरौली के अवधेश प्रथम रहे। प्रतियोगिता का शुभारंभ बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद व बीएसए अमित कुमार सिंह ने किया।
बालक वर्ग में जूनियर स्तर की 100 मीटर दौड़ में कंपोजिट स्कूल बमरौली के अवधेश प्रथम रहे। 200 मीटर में कैच के संजय को पहला स्थान मिला। गोला फेंक प्रतियोगिता में ललौरीखेड़ा के आनीश प्रथम रहे। चक्का फेंक में ललौरी खेड़ा के अमन ने पहला स्थान हासिल किया। लंबी कूद में बिलसंडा के अवधेश प्रथम रहे।
कबड्डी प्रतियोगिता में बरखेड़ा की आदित्य एंड पार्टी को पछाड़ते हुए कैच की उत्तम और पार्टी विजेता रहीं। खो-खो प्रतियोगिता में भी कैच की उत्तम और पार्टी ने बाजी मारी। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में बिलसंडा की दीपांशी प्रथम रहीं। 200 मीटर में अमरिया की प्रीति ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
गोला व चक्का फेंक में खासपुर की रजनी प्रथम रहीं। लंबी कूद प्रतियोगिता में ललौरीखेड़ा की लक्ष्मी ने पहला स्थान हासिल किया। निर्णायक समिति में अनुदेशक कल्याण समिति के प्रदेश संगठन मंत्री प्रखर मिश्रा, जयप्रकाश, नरेंद्र मौर्य, आदित्य गंगवार, कौशल गंगवार ,भूपेंद्र सिंह, तारिक खां, हफीज अहमद और केके सिंह रहे।