फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Attempt to rape a minor, family member beaten up when she protested

Pilibhit News: नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध पर परिजन को पीटा

Wed, 22 Nov 2023 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Attempt to rape a minor, family member beaten up when she protested
कलीनगर। घर में लगे नल पर नहा रही किशोरी को गांव के ही एक व्यक्ति ने पकड़ लिया और पास के ही बाग में खींचकर ले गया। यहां दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर पहुंचे परिजन को देख आरोपी भाग गए। पुलिस ने चार नामजदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


माधोटांडा क्षेत्र की महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार की दोपहर उसकी नाबालिग पुत्री घर के पिछले भाग में लगे नल पर साड़ियों से आड़ कर नहा रही थी। आरोप है कि इस दौरान तोताराम वहां पहुंच गया और बुरी नीयत से पुत्री को दबोच लिया। परिजन शिकायत करने के लिए आरोपी के घर पहुंचे तो उसके परिवार के लोग गालियां देने लगे।
विज्ञापन

विरोध करने पर आरोपी के पुत्र ने डंडे से मारपीट की। शिकायत के बाद जमुनिया चौकी पुलिस ने मामले को दबाया। दो सिपाही मौका मुआयना कर लौट गए। एसओ अचल कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर तोताराम, उसके दोनों बेटों और पत्नी के खिलाफ छेड़खानी और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed