फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Attempt to pour acid on woman, report filed

महिला पर तेजाब डालने की कोशिश, कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज

Sun, 21 Aug 2022 12:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
Attempt to pour acid on woman, report filed
पीलीभीत। महिला से जुलाई 2021 में एक युवक ने गालीगलौज करते हुए अश्लील हरकतें की। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने अन्य लोगों के सहयोग से उसके ऊपर तेज डालने की कोशिश की थी। पुलिस ने नहीं सुनवाई की तो कोर्ट की शरण ली गई। अब रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के एक मोहल्ला निवासी महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा कि 22 जुलाई 2021 को दो पुत्रियों के साथ वह घर पर थी। इसी दौरान पड़ोसी नदीम छत पर चढ़ गया और गालीगलौज करते हुए एक मामले में समझौता कराने का दबाव बनाने लगा। अश्लील हरकतें करते हुए अपशब्द कहने लगा। विरोध करते हुए शोर किया। कौशर मेहरबान, बब्बू, नसरीन भी घर में घुस आए। सभी ने पीटना शुरू कर दिया। नदीम ने तेजाब डालकर सूरत बिगाड़ने की धमकी दी और कौशर ने तेजाब डालने की कोशिश की।
विज्ञापन

इसी दौरान धक्कामुक्की में तेजाब जमीन पर गिर गया। दोनों पुत्रियों के साथ वह चीखने लगी। तब आरोपी दोबारा देखने की धमकी देते हुए चले गए। घटना की शिकायत पुलिस से की गई पर एक दारोगा ने आरोपियों से मिलकर साठगांठ कर ली और झूठी रिपोर्ट बता दी। पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो उसने कोर्ट की शरण ली। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाल हरीशवर्धन सिंह ने बताया कि पुलिस विवेचना में सच का पता लगाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed