फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Attempt to kill wife by burning her for opposing second marriage

Pilibhit News: दूसरी शादी करने का विरोध करने पर पत्नी को जलाकर मारने की कोशिश

Sun, 11 Feb 2024 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Attempt to kill wife by burning her for opposing second marriage
पीलीभीत। पत्नी ने दूसरी शादी करने का विरोध किया तो पति ने डीजल छिड़ककर उसे जलाकर मारने की कोशिश की। पति के चंगुल से किसी तरह छूटकर पत्नी ने अपने पिता मामले की जानकारी दी। बाद में जहानाबाद थाने पहुंचकर पति और सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

बरेली जिले की नवाबगंज कोतवाली क्षेत्र की संगीता की शादी जहानाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव मकरंदपुर निवासी मेवाराम से हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के मनमुटाव रहने लगा। इस पर संगीता अपने मायके आकर रहने लगी। कुछ दिनों बाद मेवाराम ने ललौरीखेड़ा की महिला से दूसरी शादी कर ली। इसकी जानकारी होने पर संगीता नौ फरवरी को ससुराल पहुंची और दूसरी शादी करने का विरोध किया।
विज्ञापन

आरोप है कि इससे गुस्साए मेवाराम ने उसके ऊपर डीजल डाल दिया और जलाकर हत्या करने की कोशिश की। संगीता की तहरीर पर पुलिस ने पति मेवाराम और सास जगदेई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक मुकेश शुक्ला ने बताया पति और सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed