फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Attempt to give communal colour to a minor dispute, police chased away

Pilibhit News: मामूली विवाद को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश, पुलिस ने खदेड़ा

Mon, 17 Mar 2025 11:52 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 17 Mar 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Attempt to give communal colour to a minor dispute, police chased away
पीलीभीत। मामूली कहासुनी के बाद शरीफ खां चौराहे पर विवाद को सांप्रदायिक रंग देकर माहौल खराब करने की कोशिश की गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने सख्ती कर भीड़ को खदेड़ दिया। एक युवक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

रविवार रात कोतवाली क्षेत्र के शरीफ खां चौराहे के निकट एक युवक शराब के नशे में दूसरे समुदाय के लोगों को गाली देने लगा। लोगों ने गाली देने का विरोध किया तो युवक ईंटें फेंकने लगा। हंगामा होने पर दोनों समुदायों के लोग जुट गए। एक-दूसरे पर आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

विवाद को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की जाने लगी। इसी बीच किसी ने सूचना डायल 112 को दे दी।
इसपर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। विवाद कर रहे लोगों को डंडे फटकारकर खदेड़ दिया। इसी दौरान किसी ने वीडियो बना लिया। अब यह वायरल हो रहा है।
जानकारी करने के बाद पुलिस ने गाली देने के आरोपी नीरज को हिरासत में लिया है। क्षेत्र के संवेदनशील श्रेणी में शामिल होने के चलते एहतियातन पुलिस भी तैनात की गई है। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी का शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed