फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Attempt to compromise failed, reports of both sides filed

Pilibhit News: समझौते की कोशिश विफल, दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज

Sun, 25 Jun 2023 12:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 25 Jun 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Attempt to compromise failed, reports of both sides filed
पूरनपुर। राजस्व निरीक्षक और अधिवक्ताओं के बीच मारपीट के मामले में समझौते के प्रयास विफल रहे। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

राजस्व निरीक्षक वली अहमद और अधिवक्ता रजनीश पांडेय के बीच 22 जून को विवाद होने पर मारपीट हो गई थी। राजस्व निरीक्षक वली अहमद ने अधिवक्ता रजनीश पांडेय और उनके साथियों पर कार्यालय में घुसकर गालीगलौज कर धक्का-मुक्की करने, अभिलेख फाड़ने, बाद में आवास में घुसकर जान से मारने की नीयत से गला दबाने और पिटाई करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

उधर, वकील रजनीश पांडेय ने राजस्व निरीक्षक पर साथियों के साथ कमरे में बंद कर पिटाई करने, जान से मारने की नीयत से चाकू से वार करने, साथी वकील से जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर गालीगलौज करने का आरोप लगाया था। अधिवक्ता रजनीश पांडे का कहना था कि साथी वकील और मुवक्किल के साथ काम से राजस्व निरीक्षक के कार्यालय पहुंचे थे। वली अहमद ने 30000 रुपये की मांग की। मना करने पर कार्यालय में बंदकर चार साथियों के साथ गालीगलौज कर मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद से समझौते की कोशिश शुरू हुई। इस क्रम में अधिवक्ताओं की कई बार एसडीएम से वार्ता की गई, लेकिन समझौता की हुई कोशिशें सफल नहीं हो सकी। पुलिस ने क्रॉस रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि वली अहमद की ओर से अधिवक्ता रजनीश पांडेय, सिद्धार्थ और चार अन्य के खिलाफ, जबकि रजनीश पांडेय की ओर से राजस्व निरीक्षक वली अहमद और चार अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed