{"_id":"662900e7a3264ace3803eaf9","slug":"attempt-to-acquire-land-without-compensation-farmers-enraged-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-115232-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बिना मुआवजा दिए जमीन अधिग्रहण की कोशिश, भड़के किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बिना मुआवजा दिए जमीन अधिग्रहण की कोशिश, भड़के किसान
विज्ञापन
जहानाबाद में प्रदर्शन करते किसान । संवाद
बरेली-सितारगंज फोरलेन निर्माण के लिए किसानों की जमीन के अधिग्रहण का मामला
मौके पर काफी संख्या में एकत्र हुए किसानों ने किया प्रदर्शन, न बनाने दिया रास्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
जहानाबाद। बरेली-सितारगंज फोरलेन निर्माण के लिए बिना मुआवजा दिए जमीनों का अधिग्रहण शुरू हुआ तो किसान भड़क गए। खेत में एकत्र होकर विरोध-प्रदर्शन किया। किसानों की नाराजगी देख जेसीबी लेकर पहुंचे कर्मी भाग गए। किसानों ने बिना मुआवजा काम न करने देने की बात कही।
बरेली-सितारगंज फोरलेन सदर तहसील के जहानाबाद क्षेत्र के गांव शाही, तेजनगर, महताब नगर, उगनपुर, जगदीशपुर, बिलई पसियापुर होकर निकल रहा है। फोरलेन निर्माण को लेकर कुछ किसानों की जमीनों का अधिग्रहण किया जा चुका है, लेकिन उगनपुर, जगदीशपुर, बिलई पसियापुर के कई किसानों को इसकी एवज में मुआवजे की राशि अब तक नहीं मिली है।
बिना मुआवजा दिए ही उनके खेतों में रास्ता बनाने के लिए बुधवार को कर्मचारी जेसीबी लेकर पहुंचे। पता चला तो किसानों की भीड़ जमा हो गई। विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गया। किसानों का विरोध देख जेसीबी चालक मशीन लेकर भाग गया। किसानों ने आरोप लगाया कि बिना मुआवजा दिए ही उनकी जमीनों को अधिग्रहण किया जा रहा है। सिर्फ पैसा खाते में पहुंचने का आश्वासन दिया जा रहा है।
विज्ञापन
-
कांट्रेक्टर के समझाने पर भी नहीं माने किसान
काम रुकवाए जाने का पता चला तो आरसीएल कंपनी के डिप्टी कांट्रेक्टर जय प्रकाश मौके पर पहुंचे। किसानों से बात की और समझाने का प्रयास किया। कहा कि हम रास्ता बना रहे हैं। जमीन का पैसा जल्द ही खाते में पहुंच जाएगा। मगर किसानों ने एक न सुनी। प्रदर्शन करने वालों में मो. शाहिद, शेर मोहम्मद, गौस मोहम्मद, रईस अहमद, बशीर अहमद, यूसुफ, सादिक आदि शामिल रहे।