फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Attachment of house of accused of murder and gangster in Pilibhit

पीलीभीत: हत्या और गैंगस्टर के आरोपी के मकान की कुर्की, एसडीएम और कोतवाल ने की कार्रवाई

Fri, 15 Apr 2022 10:28 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत। 
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत।  Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 15 Apr 2022 10:28 PM IST
सार

आरोपी इमरान की अपराध से अर्जित संपत्ति में एक मकान को एसडीएम और शहर कोतवाल ने डीएम के निर्देश पर कुर्क कर सील कर दिया है। कुर्की से पहले मुनादी कराई गई।

विज्ञापन
Attachment of house of accused of murder and gangster in Pilibhit
कार्रवाई के दौरान मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हत्या और गैंगस्टर समेत कई मामलों के आरोपी इमरान की अपराध से अर्जित संपत्ति में एक मकान को एसडीएम और शहर कोतवाल ने डीएम के निर्देश पर कुर्क कर सील कर दिया है। कुर्की से पहले मुनादी कराई गई। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के गांव नौगवा पकड़िया में 25 फरवरी 2021 की देर शाम यामीन की तीन लोगों ने करबला मोड़ के पास गोली मारकर हत्या कर दी थी। 

विज्ञापन


इस हत्याकांड में कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला फीलखाना निवासी इमराम समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। आरोपियों को जेल भेजने के बाद सुनगढ़ी थाने के तत्कालीन इंस्पेक्टर श्रीकांत द्विवेदी ने गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा पंजीकृत कराया था। 
विज्ञापन


इसके बाद अपराध से अर्जित की गई इमरान की संपत्ति कुर्क करने के लिए रिपोर्ट डीएम को भेजी गई थी। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गैंगस्टर के आरोपी की संपत्ति कुर्क करने के आदेश जारी कर दिए। इसी को लेकर शुक्रवार को एसडीएम सदर योगेश कुमार गौड़, शहर कोतवाल हरीश वर्धन सिंह ने फोर्स के साथ मोहल्ला फीलखाना स्थित इमरान के मकान को कुर्क कर सील कर दिया। इस दौरान लाउडस्पीकर से मोहल्ले के लोगों को भी जानकारी दी गई थी। अब आरोपी को समयानुसार संपत्ति का ब्योरा और आय के स्रोत के बारे में डीएम के समक्ष पेश होकर अपना पक्ष रखना होगा। तब अगली कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed