फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   ATS camped in Puranpur searched the records of terrorist incidents

Pilibhit News: एटीएस की टीम ने पूरनपुर में डाला डेरा, आतंकवाद के दौर का खंगाला रिकॉर्ड

Tue, 27 Jun 2023 02:04 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 27 Jun 2023 02:04 PM IST
सार

सोमवार को एटीएस के इंस्पेक्टर रमेश चंद्र यादव के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम पूरनपुर कोतवाली पहुंची। टीम ने आतंकवाद के दौर वर्ष 1990 से 93 तक का रिकॉर्ड खंगाला।

विज्ञापन
ATS camped in Puranpur searched the records of terrorist incidents
पीलीभीत पूरनपुर कोतवाली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पीलीभीत के पूरनपुर में लखनऊ से आई एटीएस की टीम ने कोतवाली पहुंचकर आतंकवाद के दौर का रिकॉर्ड खंगाला। टीम अभी नगर में ही डेरा डाले है। हालांकि टीम ने अपने दौरे और रिकॉर्ड खंगालने के मकसद के बारे में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन


पूरनपुर तहसील क्षेत्र समेत पूरे जिले में 90 के दशक में आतंकवाद चरम पर था। शाम होते ही गांवों के अलावा नगर में भी सन्नाटा पसर जाता था। थानों के गेट बंद कर लिए जाते थे। दिन-दहाड़े नगर से फिरौती के लिए अपहरण की घटनाएं होती थी। धनाढ्य लोगों को फिरौती के पत्र मिलना आम बात थी। आतंकवादियों ने उस दौर में दियूरिया के जंगल में कटरुआ बीनने गए कई लोगों की सामूहिक हत्या कर दी थी, जो प्रदेश भर में चर्चा का विषय बनी रही।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सुसाइड नोट में छलका दर्द: 'मेरे मरने की वजह मेरी बीवी' जींस में पैसे रखे हैं, उन्हीं से अंतिम संस्कार करा देना
विज्ञापन
विज्ञापन


तमाम ऐसी घटनाएं हुई जिन्हें याद कर लोग आज भी सिहर जाते हैं। सोमवार को एटीएस के इंस्पेक्टर रमेश चंद्र यादव के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम पूरनपुर कोतवाली पहुंची। टीम ने आतंकवाद के दौर वर्ष 1990 से 93 तक का रिकॉर्ड खंगाला। टीम अभी नगर में ही डेरा जमाए है। इंस्पेक्टर एटीएस रमेश चंद्र यादव ने रिकॉर्ड खंगालने आदि को लेकर कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया।

पिछले कुछ समय से पंजाब में चल रही आंतकी गतिविधियों के तार भी पूरनपुर से जुड़े हैं। कई बार पंजाब पुलिस यहां आ चुकी है। कभी गैंगस्टर के मामले में तो कभी संदिग्ध आतंकी की तलाश में। माना जा रहा है कि पुलिस पूर्व के आतंकियों के यहां से कनेक्शन ढूंढ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed