{"_id":"59f4bf7e4f1c1b87698b809a","slug":"atm-shutter-locked-if-the-rent-was-not-received","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराया नहीं मिला तो एटीएम के शटर पर ताला जड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराया नहीं मिला तो एटीएम के शटर पर ताला जड़ा
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
Updated Sat, 28 Oct 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
atm
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक से कांट्रेक्ट खत्म करने का नोटिस मिलने पर दुकान स्वामी ने किया कब्जा
मशीन में कैश लोड होने पर घबराए गार्ड ने पुलिस से की शिकायत
एक साल का बकाया किराया देने के बजाए अचानक कांट्रेक्ट खत्म करने का नोटिस मिलने पर दुकान स्वामी ने छतरी चौराहा स्थित बीओबी के एटीएम पर ताला जड़ दिया। गार्ड से सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को सुना, बाद में सख्ती कर एटीएम को खुलवाया जा सका।
सुनगढ़ी क्षेत्र के छतरी चौराहे पर सरदार गगनदीप के मकान के निचले हिस्से में बनी दुकानों में से एक पर बीओबी का एटीएम है। दुकान मालिक के अनुसार उन्होंने किराया बढ़ाने के लिए काफी समय पहले कह दिया था, इसको लेकर बैंक अफसरों से कागजी कार्रवाई भी जारी थी। मीयाद एक साल पहले खत्म हो चुकी थी, लगातार किराया चढ़ रहा था। इस बीच शुक्रवार शाम को बैंक की ओर से कांट्रेक्ट खत्म करने की सूचना नोटिस के जरिए दुकान मालिक को दी गई। इसके बाद दुकान मालिक ने एटीएम का शटर गिराकर अपना ताला डाल दिया। गार्ड संजीव उर्फ गोलू को भी बाहर कर दिया। मशीन में दोपहर बाद ही कैश लोड किया गया था। जिसके चलते मशीन में काफी रुपया होने पर गार्ड के पसीने छूट गए। इसकी सूचना मिलने पर यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची। गार्ड ने कैश की समस्या को बताया, वहीं दुकान मालिक ने अपना दुखड़ा सुनाया। दोनों के बीच कोई हल न निकलने पर मामला सुनगढ़ी पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। इधर, सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने भी विवाद के निस्तारण के निर्देश एसएचओ सुनगढ़ी को दिए। काफी देर बातचीत के बाद पुलिस ने एटीएम का ताला खुलवाकर मामला शांत कराया। सीओ ने बताया कि किराए को लेकर दोनों के बीच विवाद है। एटीएम में कैश पड़ा होने के कारण उसको खुलवा दिया गया है।