फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Assurance of getting fertilizer again after 40 days, farmers being turned away

Pilibhit News: 40 दिन बाद दोबारा खाद मिलने का आश्वासन, टरकाए जा रहे किसान

Thu, 03 Jul 2025 11:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Assurance of getting fertilizer again after 40 days, farmers being turned away
मनवीर सिंह
पूरनपुर। धान के साथ गन्ने में भी किसान खाद डाल रहे हैं। समितियों में खाद का टोटा तो नहीं, लेकिन एक बार समिति से खाद लेने के बाद दोबारा पहुंचने वाले किसानों को 40 दिन बाद आने की बात कहकर टरकाया जा रहा है। हालांकि किसानों को 30 दिन बाद भी दोबारा खाद दी जा सकती है।
विज्ञापन


खाद न मिलने से किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वे समितियों के चक्कर लगाने के लिए मजबूर हैं। हालांकि अफसर किसान के परिवार के दूसरे सदस्य के खतौनी व आधार लेकर पहुंचने पर खाद देने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन



--पिपरिया दुलई सहकारी सीमित से कुछ दिन पहले यूरिया ली थी। दोबारा यूरिया देने से यह कहकर मना कर दिया कि अब 40 दिन बाद ही दोबारा मिलेगी। -जसवीर सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन


--दुधियाखुर्द समिति से खाद ली थी। दो दिन पहले दोबारा खाद लेने समिति पहुंचा, तब अगले महीने खाद मिलने की जानकारी देकर लौटा दिया गया।- मनवीर सिंह, दुधिया खुर्द।
--

किसानों को पीओएस मशीन से खाद का वितरण कराया जाता है। खाद लेने वाले किसानों की ऑनलाइन सूची रहती है। अक्सर बड़े फार्मर एक बार खाद लेने के कुछ दिन बाद ही दोबारा समितियों पर पहुंचते है। एक किसान को 30 दिन बाद खाद दी जा सकती है। किसान के परिवार के दूसरे सदस्य के खतौनी, आधार कार्ड लेकर पहुंचने पर खाद दी जा सकती है।
- प्रदीप कुमार, एआर सहकारिता

मनवीर सिंह

मनवीर सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed