फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Ashes have become a problem, a layer of dust has settled on the road... the problems are immense.

Pilibhit News: मुसीबत बनी राख, सड़क पर जमी परत... दिक्कतें अपार

Sun, 14 Dec 2025 11:58 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 14 Dec 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Ashes have become a problem, a layer of dust has settled on the road... the problems are immense.
पीलीभीत। एलएच चीनी मिल से निकली राख ने सुरभि काॅलोनी के निवासियों की मुश्किलें बढ़ा दीं हैं। राख ढुलान में मनमानी से करीब आठ सौ मीटर सड़क पर काली परत जमा हो गई और कीचड़ की समस्या भी है। लोगों के घरों की दीवार का रंग भी बदल गया।
विज्ञापन

पूरे दिन उड़ती राख मोहल्ले वालों को बीमार भी कर रही है। सड़क खस्ताहाल है। तमाम शिकायतों के बाद भी चीनी मिल और नगर पालिका के जिम्मेदार मौन हैं।
शहर में माधोटांडा रेलवे क्राॅसिंग के समीप से सुरभि काॅलोनी होकर एलएच चीनी मिल को सड़क जाती है। इस सड़क पर कई अस्पताल और स्कूल हैं। चीनी मिल से निकली राख और मैली का ढुलान करने वाले ट्रैक्टर-ट्राॅली भी इसी रास्ते से गुजरते हैं। ठेकेदार की ओर से ढुलान में नियमों की अनदेखी का खामियाजा मोहल्ले वालों को भुगतना पड़ रहा है। राख में डाले पानी के साथ अपशिष्ट सड़क पर गिरता है।
विज्ञापन

सूखने पर यह राख राहगीरों को परेशान करती है। लोगों के घरों में भी पहुंचती है। मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि तमाम शिकायतों के बाद भी अफसर इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed