{"_id":"64a1bf7976fdacb35d00a5b7","slug":"asha-workers-will-protest-if-not-given-the-status-of-state-employee-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-474-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: राज्य कर्मचारी का दर्जा न मिला तो आशा कार्यकर्ता करेंगी धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: राज्य कर्मचारी का दर्जा न मिला तो आशा कार्यकर्ता करेंगी धरना-प्रदर्शन
Sun, 02 Jul 2023 11:48 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 02 Jul 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। आशा कार्यकर्ताओं की सीएचसी में हुई बैठक में शोषण और समय से मानदेय न मिलने पर रोष व्यक्त किया गया। राज्य कर्मचारी का दर्जा न मिलने पर अगस्त में लखनऊ पहुंचकर सरकार का घेराव करने का निर्णय लिया गया। साथ ही आशा वर्कर्स यूनियन का गठन किया गया। इसमें इदरीशन को जिलाध्यक्ष और राखी देवी को ब्लॉक अध्यक्ष घोषित किया गया।
इदरीशन ने कहा कि आशा वर्कर्स से प्रदेश सरकार बेगार ले रही है। काम के बाद महीनों मानदेय का भुगतान नहीं होता है। उनका शोषण किया जा रहा है। सरकार की घोषणा के बाद भी 750 रुपये की मानदेय बढ़ोत्तरी का रुपया अभी तक नहीं मिला है। अब यह सब नहीं चलेगा। ब्लॉक अध्यक्ष राखी देवी ने कहा कि आशा वर्कर्स अपने 21 हजार रुपये मानदेय और राज्य कर्मचारी के दर्जे की मांग को लेकर संघर्ष और तेज करेंगी। बैठक में विमला देवी, रेनू, रिंकी गुप्ता, शकुंतला देवी, ब्रजरानी, रुचि यादव, पुष्पा देवी, शोभा रानी, सुमित्रा दत्ता, किरन, सुमन, पप्पी तबस्सुम, शमनम, सीता, गीता, वीना, पूजा, आशा, लक्ष्मी, उर्मिला, ममता आदि मौजूद रहीं।