पूरनपुर। मानदेय न मिलने के नाराज आशा वर्कर्स ने विरोध प्रदर्शन किया। जल्द मानदेय न मिलने पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी और डीएम के नाम प्रभारी चिकित्साधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
सोमवार को इदरीसन की अध्यक्षता में गांधी पार्क में हुई बैठक में आशा वर्कर्स ने कहा कि लॉकडाउन में आशाओं ने अपनी जान की परवाह किए बिना स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देशों का पालन किया। आशाओं को प्रतिदिन नए काम सौंपे गए। मगर, मार्च से अब तक मानदेय नहीं दिया गया। आशाओं ने जून में उच्चाधिकारियों को पत्र भी भेजे, मगर समस्याओं का समाधान नहीं किया गया। बैठक के बाद आशाओं ने प्रदर्शन भी किया। इस मौके पर शकुंतला, गुंजन शुक्ला, नाजरा बेगम, उमा देवी, राखी, कमरजहां, माधुरी आदि मौजूद रहीं।