फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   As the water level decreased, Sharda intensified the erosion, crops near Khirkiya Bargadia got submerged in the river

Pilibhit News: जलस्तर कम होते ही शारदा ने तेज किया कटान, खिरकिया बरगदिया के समीप फसलें नदी में समाई

Thu, 04 Sep 2025 11:38 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 04 Sep 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
As the water level decreased, Sharda intensified the erosion, crops near Khirkiya Bargadia got submerged in the river
पूरनपुर। शारदा का जलस्तर कम होने पर गांव खिरकिया बरगदिया के समीप नदी ने तेजी से कटान शुरू कर दिया। कटान में गांव ध्रुव कॉलोनी के ग्रामीण की झोंपड़ी नदी में समा गई। गांव के समीप एक सप्ताह में कटान से कई किसानों की करीब 80 एकड़ जमीन पर खड़ी गन्ना, धान की फसल नदी में समा चुकी है। कटान रोकने की कोशिश न होने के विरोध में गांव के बाहर एकत्र हुए लोगों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

गांव खिरकिया बरगदिया, ध्रुव कॉलोनी के समीप के नाले में तेजी से शारदा नदी का बहाव हुआ। नदी कटान करती हुई ध्रुव कॉलोनी के समीप तक पहुंच गई। कॉलोनी निवासी ग्रामीण चुनचुन का घर कटान की चपेट में आ गया। उसकी एक झोंपड़ी नदी के नाले के बहाव में बह गई। वह घर का सामान समेट कर बृहस्पतिवार को परिवार सहित गांव से पलायन कर गांव ढक्काचाट में अपने रिश्तेदार के घर चला गया।
विज्ञापन

कटान में गांव खिरकिया बरगदिया के रामअसाद, रघुनाथ, हरिहर, कुलवीर सिंह, जसवीर सिंह, कश्मीर सिंह, बुधई, युसुफ, हरिशंकर, धनंजय, किशोर, बर्दी, शारदा देवी, हरिनरायन, दिनानाथ, अलकुनिशा, फारता बेगम, राशिद, लल्लन,आजाद, उमेश, परिराज आदि की करीब 80 एकड़ जमीन में खड़ी फसलें नदी में समा चुकी हैं। कटान को रोकने की कोशिश न होने के विरोध में गांव के समीप एकत्र हुए पीड़ितों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम को पत्र भेजकर नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की। पत्र भेजने वालों में हरीशंकर, रघुनाथ, धर्मेंद्र, सियाराम, विवेक सिंह चौहान, रामासरे, ओमप्रकाश आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed