फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   As the heat increases, the number of swimmers in the swimming pool increases.

Pilibhit News: गर्मी बढ़ते ही बढ़ी रौनक, तरणताल में तैराकों की संख्या में इजाफा

Mon, 20 Apr 2026 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
As the heat increases, the number of swimmers in the swimming pool increases.
गांधी स्टेडियम के तरणताल में अभ्यास करते तैराकी। स्रोत विभाग
पीलीभीत। तापमान में लगातार हो रही वृद्धि के बीच शहर के तरणताल में तैराकी करने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बीते एक सप्ताह में सात नए आवेदन मिलने से यहां सक्रिय तैराकों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है, जो नियमित अभ्यास कर रहे हैं। इसके अलावा लोग यहां पूछताछ के लिए भी आ रहे हैं।
विज्ञापन

अप्रैल माह के पहले सप्ताह में जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह द्वारा तरणताल का शुभारंभ किया गया था। इसके बाद से यहां सुविधाओं को व्यवस्थित करने के साथ तैराकी को बढ़ावा देने के प्रयास शुरू कर दिए गए। पुरुष और महिला प्रशिक्षकों की तैनाती के चलते खिलाड़ियों को बेहतर मार्गदर्शन मिल रहा है। जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह ने बताया कि वर्तमान में बड़े और बच्चों को मिलाकर 12 तैराक नियमित रूप से अभ्यास कर रहे हैं। तैराकों के लिए एक घंटे का निर्धारित समय तय किया गया है। इससे सभी को पर्याप्त अभ्यास का अवसर मिल सके। उन्होंने बताया कि तैराकों की संख्या बढ़ाने के लिए खेल कार्यालय की ओर से प्रचार-प्रसार की रूपरेखा तैयार की गई है। लोगों को तैराकी के स्वास्थ्य लाभों के बारे में जागरूक करते हुए उन्हें नियमित रूप से तरणताल आने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन

अलग-अलग वर्ग में एक हजार और 500 रुपये होंगे शुल्क
फीस संरचना की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि बड़ों के लिए एक हजार रुपये और बच्चों के लिए पांच सौ रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने के साथ तैराकों की संख्या में और इजाफा होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed