{"_id":"65b933106a032fe3430bf6b6","slug":"as-soon-as-the-sun-came-out-patients-reached-the-medical-college-opd-crossed-900-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-111365-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: धूप निकलते ही मेडिकल कॉलेज में पहुंचे मरीज, ओपीडी पहुंची 900 पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: धूप निकलते ही मेडिकल कॉलेज में पहुंचे मरीज, ओपीडी पहुंची 900 पार
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के पर्चा बनाने वाले कांउटर पर लगी लंबी लाइन । संवाद
पीलीभीत। मौसम का मिजाज बदलते ही मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़ उमड़ने लगी। मंगलवार को मेडिकल कॉलेज में काफी भीड़ देखने को मिली। लोगों को लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।
खराब मौसम के चलते मेडिकल कॉलेज की ओपीडी घटकर 500 से 600 रह गई थी। सोमवार को निकली धूप के बाद ओपीडी बढ़ गई। सोमवार को जहां 700 तो मंगलवार को 850-900 के करीब मरीज मेडिकल कॉलेज में अपना उपचार कराने के लिए पहुंचे। इसके अलावा डॉक्टरों ने पुराने पर्चे भी देखे।
मौसम सही होने से मरीज एकाएक बढ़ गए। जिससे मरीजों को पर्चा काउंटर से लेकर डॉक्टर कक्ष और दवा काउंटर पर घंटों लाइन में लगकर उपचार कराना पड़ा। मेडिकल कॉलेज के फिजिशियन, ईएनटी, नेत्र, स्किन समेत विभिन्न प्रभागों के डॉक्टरों के कक्ष में पूरा दिन मरीजों की भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन
सबसे ज्यादा भीड़ फिजिशियन के कक्ष में रही। इसमें अधिकांश सांस, सर्दी, जुकाम, खांसी की समस्या के मरीज अपना उपचार कराने के लिए पहुंचे।