{"_id":"8dad438b92a06a146209bac77091beca","slug":"as-gandhi-auditorium-auditorium-come-out-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑडीटोरियम के रूप में निखरेगा गांधी प्रेक्षागृह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑडीटोरियम के रूप में निखरेगा गांधी प्रेक्षागृह
पीलीभीत।
Updated Sun, 07 Jun 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांधी स्टेडियम स्थित गांधी प्रेक्षागृह जल्द नए रंग रूप में दिखेगा। 36
विज्ञापन
लाख की लागत से आधुनिक सुविधाएं मुहैया कराकर इसे वातानुकूलित ऑडीटोरियम के
रूप तैयार जाएगा। डीएम के निर्देश पर इसकी कार्य योजना अंतिम रूप दिया जा
रहा है।
शहर के बीच स्थित गांधी स्टेडियम के साथ ही प्रेक्षागृह बना हुआ है जिसमें सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यक्रम होते रहते हैं और वैवाहिक एवं अन्य कार्यक्रमों में भी इसकी खासी उपयोगिता है लेकिन रखरखाव के अभाव में इसकी स्थिति काफी जर्जर होती जा रही है। कुर्सियां टूटने लगी हैं और पंखे आदि भी खराब हो रहे हैं।
प्रेक्षागृह को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए डीएम ने अधिकारियों को निर्देश देकर 36 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। इन धनराशि से कुर्सियां, पर्दे, इंटीरियर डेकोरेशन, शौचालय, स्टेज आदि को बेहतर बनाया जाएगा साथ ही पांच केवीए के दो एसी लगाए जाएंगे। विद्युत की आपूर्ति के लिए 70 केवीए के जनरेटर लगाने कभी भी योजना है।
रखाव को बनेगी कमेटी
प्रेक्षागृह के रखरखाव के लिए कमेटी का गठन किया जाएगा। इस कमेटी के माध्यम से इसकी बुकिंग की जाएगी। सूत्रों की मानें तो नए रंग रूप में तैयार होने के बाद इसके किराए में भी बढ़ोत्तरी की जाएगी।
00
गांधी प्रेक्षागृह शहर का प्रमुख हाल है। इसमें आए दिन कार्यक्रम होते हैं। इसे आधुनिक बनाने के लिए 36 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। जल्द काम शुरू कराया जाएगा।
ओएन सिंह, डीएम