फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   ARTO seized six vehicles and imposed fine

Pilibhit News: एआरटीओ ने छह वाहनों को किया सीज, लगाया जुर्माना

Fri, 11 Jul 2025 10:18 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 10:18 PM IST
विज्ञापन
ARTO seized six vehicles and imposed fine
बीसलपुर मार्ग पर चेकिंग करते एआरटीओ वीरेंद्र सिंह। स्रोत विभाग
पीलीभीत। एआरटीओ ने शुक्रवार को बीसलपुर व बरेली मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया। नियमों की अनदेखी मिलने पर छह वाहनों को सीज कर 1.98 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन

एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने शुक्रवार को बीसलपुर मार्ग पर वाहनों की जांच की। इस दौरान बिना फिटनेस व परमिट शर्ताें का उल्लंघन कर स्कूली बच्चों के ले जा रहे टेपो को सीज किया। स्कूली बच्चों का परिवहन करते मिली दो ईको वैन को सीज कर उन्हें बरखेड़ा थाने पर बंद कराया। इसके बाद उन्होंने बरेली मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन

इस दौरान बिना फिटनेस व परमिट शर्ताें का उल्लंघन कर संचालित हो रहे एक वाहन को सीज किया। इसके अलावा क्षमता से अधिक माल ले जाते हुए दो वाहनों को सीज करते हुए ललौरीखेड़ा चौकी पर बंद कराया। इन सभी वाहनों पर 1.98 लाख रुपये प्रशमन शुल्क लगाया गया। एआरटीओ ने इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के भी निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed