{"_id":"5de401da8ebc3e5490745334","slug":"arset-pilibhit-news-bly386322450","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्पात मचाने वाला चौकीदार का बेटा गिरफतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्पात मचाने वाला चौकीदार का बेटा गिरफतार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। आखिरकार नशे में उत्पात मचाने वाले नहर कोठी के चौकीदार के बेटे पर रविवार को कार्रवाई हो ही गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
चुर्रासकतपुर नहर कोठी के चौकीदार और उसके दोनों पुत्र पिछले काफी समय से शराब के नशे में होकर कोठी के सामने से गुजरने वाले रोड पर आए दिन उत्पात मचाते रहते हैं। ऐसे में राहगीरों का मार्ग से निकलना दूभर हो गया है। कई बार समझाने के बाद भी उनके न मानने पर चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने डीएम को पत्र भेजकर शिकायत की थी। अमर उजाला नें एक दिसंबर के अंक में डीएम साहब शराबी चौकीदार पर कार्रवाई कर दीजिए शीर्षक से प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया गया था। इसके बाद सिस्टम हरकत में आया। कोतवाली पुलिस ने अधिकारियों से निर्देश मिलते ही चौकीदार के बेटे संजीव कुमार को पकड़ लिया। वह नहर कोठी के सामने हंगामा करता मिला। कोतवाल मनीराम सिंह ने बताया कि संजीव का धारा 34 में चालान किया गया है। इसके अलावा डीएम-एसपी को रिपोर्ट भेजकर चौकीदार और उसके दूसरे पुत्र के विरुद्ध भी कार्रवाई करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश मांगे हैं।