{"_id":"67364355a53a8bd1da0df321","slug":"arrangements-made-at-the-ghats-kartik-purnima-bath-today-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-125630-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: घाटों पर दुरुस्त किए इंतजाम, कार्तिक पूर्णिमा स्नान आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: घाटों पर दुरुस्त किए इंतजाम, कार्तिक पूर्णिमा स्नान आज
Fri, 15 Nov 2024 12:07 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 15 Nov 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत के ब्रहमचारी घाट पर गंगा स्नान पर्व के लिए श्रद्धालुओं के लिए बनाया गया अस्थायी पुल।संव
पीलीभीत। कार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर देवहा नदी के ब्रह्माचारी घाट, शारदा नदी के धनारा घाट, जहानाबाद क्षेत्र के कल्याणपुर तीर्थ और अन्य नदी व सरोवर के घाटों पर शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। स्नान को लेकर प्रशासन ने घाटों पर बृहस्पतिवार को ही व्यवस्थाएं दुरुस्त कर लीं। अफसरों ने भी तैयारियों का जायजा लिया।
ब्रह्माचारी घाट पर वैकल्पिक पुल बनाया गया है। घाट पर प्रकाश के इंतजाम करने के साथ ही अस्थायी शौचालय और अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं। साफ-सफाई भी कराई गई। दोपहर के समय एडीएम वित्त एवं राजस्व ऋतु पूनिया और सिटी मजिस्ट्रेट ने घाट पर किए गए इंतजामों की पड़ताल की। संबंधित को जरूरी निर्देश दिए।
एडीएम ने बताया कि घाटों पर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गई हैं। वहीं गोमती उद्गम स्थल पर भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। शारदा नदी के धनारा घाट और बीसलपुर क्षेत्र में कई स्थानों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटेगी।
विज्ञापन
राज्यमंत्री ने कल्यानपुर चक्रतीर्थ में गंगा स्नान मेले का किया शुभारंभ
पीलीभीत। राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने बृहस्पतिवार को जहानाबाद क्षेत्र के ऐतिहासिक कल्यानपुर चक्रतीर्थ में गंगा स्नान मेले का शुभारंभ किया। महिलाओं के लिए अलग से चेंजिग रूम (टेन्ट) की व्यवस्था करने को कहा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस को निर्देश दिए। गौरतलब है कि कल्यानपुर चक्रतीर्थ प्राचीन एंव ऐतिहासिक महत्व का स्थल है।