फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Are registered rural workers who worked 50 days

पंजीकृत होंगे 50 दिन काम करने वाले मनरेगा मजदूर

Sat, 16 Jan 2016 08:06 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Sat, 16 Jan 2016 08:06 PM IST
विज्ञापन
Are registered rural workers who worked 50 days
एक वर्ष में 50 या इससे अधिक दिन काम करने वाले मनरेगा मजदूरों को श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए इन मजदूरों को पहले श्रम विभाग में पंजीकरण कराया जाएगा। प्रशासन ने पंजीकरण के लिए सभी ब्लाकों में विशेष कैंप लगाने की योजना बनाई है।
विज्ञापन

श्रम विभाग में पंजीकृत मजदूरों को शासन की विभिन्न योजनाओं मसलन साइकिल वितरण, बीमा, शिशु हित लाभ आदि का लाभ दिया जाता है। मगर मनरेगा मजदूर इन योजनाओं से वंचित रह जाते थे। अब मनरेगा मजदूरों को भी श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। इसके के लिए मनरेगा मजदूरों का पंजीकरण कराया जाएगा। इसमें एक साल में 50 या इससे अधिक दिन मजदूरी करने वाले मजदूर शामिल होंगे। मनरेगा मजदूरों के पंजीकरण के लिए प्रशासन की ओर से सभी ब्लाकों में कैैंप लगाया जाएगा। सीडीओ इंद्रदेव द्विवेदी ने बताया कि इन कैंपों में ब्लाक के अलावा श्रम विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

ऐसे होगा पंजीकरण
पंजीकरण कराने के लिए मनरेगा श्रमिकों को अपना जॉब कार्ड जिस पर 50 दिन या इससे अधिक का कार्य चढ़ा हो, आयु प्रमाण पत्र, फोटो पहचान पत्र की छाया प्रति, एक फोटो और पंजीकरण व अंशदान के रूप में 100 रुपये जमा करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लाकों में इन तारीखों होगा पंजीकरण
ब्लाक का नाम           कैंप लगने की तारीख
मरौरी                     20, 21 जनवरी
पूरनपुर                   27, 28 जनवरी
बीसलपुर                3 और 4 फरवरी
ललौरीखेड़ा             7 और 9 फरवरी
बरखेड़ा                17 व 18 फरवरी
अमरिया               22 व 23 फरवरी
 बिलसंडा ब्लाक  26 व 27 फरवरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed