फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Approval was received, budget also came, construction of bridge has not started yet

Pilibhit News: स्वीकृति मिली, बजट भी आया, सेतु का निर्माण अब तक शुरू नहीं

Mon, 18 Nov 2024 12:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Approval was received, budget also came, construction of bridge has not started yet
पीलीभीत। शारदा नदी के धनाराघाट पर सेतु का निर्माण अब तक शुरू नहीं हो सका है, जबकि धनराशि की स्वीकृति और पहली किस्त भी जारी हो चुकी है। सर्वे भी कराया जा चुका है। विभाग और कार्यदायी संस्था निर्माण में वन विभाग की एनओसी का रोड़ा बता रही हैं।
विज्ञापन

शारदा नदी के धनारा घाट पर सेतु निर्माण के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने 15 अगस्त 2023 को सेतु निगम और लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर भौतिक सत्यापन कराया था। सेतु निर्माण को दो अरब 69.13 करोड़ रुपये से पूरनपुर-धौरी-कंचनपुर मार्ग पर धनाराघाट पर शारदा नदी सेतु मार्ग, अतिरिक्त पहुंच मार्ग एवं सुरक्षात्मक कार्य निर्माण की स्वीकृत मिली।
विज्ञापन

पहली किस्त में 94.19 करोड़ से अधिक राशि भी जारी हो गए। बाद में सेतु निर्माण के लिए सर्वे और अन्य प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई। मगर काम अब तक शुरू नहीं हो सका। ऐसे में शारदा नदी पर पुल न होने से लोगों को 30 किलोमीटर के लिए 130 किमी की दूरी तय करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सेतु निगम के विजेंद्र मौर्य ने बताया कि वन विभाग की एनओसी का इंतजार किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के एक्सईएन राजेश चौधरी ने बताया कि वन विभाग की एनओसी की प्रक्रिया चल रही है। एनओसी जल्द मिलने की उम्मीद है। इसके बाद कार्य शुरू होगा।

--

पुल बनने से ढाई लाख लोगों को मिलेगा लाभ
पूरनपुर-धौरी कंचनपुर मार्ग पर शारदा नदी पर सेतु बनने से तहसील क्षेत्र के शारदा गांवों में आवागमन सुगम होगा। साथ ही लखीमपुर खीरी के संपूर्णानगर, पलिया आने-जाने वालों को कम दूरी तय करनी पड़ेगी। इसके अलावा नेपाल राष्ट्र के लिए आवागमन आसान हो जाएगा। पुल निर्माण से 80 से 85 गांवों के ग्रामीणों समेत करीब ढाई लाख की आबादी को लाभ मिलेगा। आवागमन में आधे से कम दूरी तय करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed