फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Approval given for channelization in Sharda river, there will be no erosion

Pilibhit News: खंभे बदले जाने से दो घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति

Thu, 14 Dec 2023 11:56 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Approval given for channelization in Sharda river, there will be no erosion
पीलीभीत। लंबे समय से जर्जर खंभों को पावर कॉरपोरेशन ने बदलवा दिया है। मरम्मत कार्य के चलते संबंधित क्षेत्रों की लगभग दो घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। इससे वहां के उपभोक्ताओं को काफी दिक्कत हुई।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला शेरों वाली मठिया के निकट पिछले लंबे समय एक खंभा जर्जर हो गया था। अक्सर उसके गिर जाने का खतरा रहता था तो वहीं फाल्ट भी अधिक होते रहते थे। पावर कॉरपोरेशन ने इसको लेकर अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद बृहस्पतिवार को इस खंभे को बदलवा दिया गया। इस दौरान उस क्षेत्र के सैकड़ों उपभोक्ताओं की बिजली प्रभावित रही। लगभग दो घंटे के बाद वहां की बिजली व्यवस्था दुरुस्त की जा सकी।
विज्ञापन

इसके अलावा शहर के मोहल्ला नई बस्ती, मौर्य मार्केट के आस पास, छतरी चौराहे के निकट, अशोक कॉलोनी, एकता नगर, निरंजन कुुंज, अवध नगर, सिविल लाइंस साउथ, स्टेशन के आसपास के इलाकों में कटौती के साथ सप्लाई दी गई। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि जर्जर खंभा बदलवाया गया था, इसलिए शटडाउन लेना पड़ा। करीब दो घंटे बाद सप्लाई सुचारु कर दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed