फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Anyone can donate their body in medical college

Pilibhit News: मेडिकल कॉलेज में कोई भी कर सकता है देहदान

Wed, 02 Oct 2024 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Anyone can donate their body in medical college
स्वाशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान जानकारी देते युग द​धीचि देहदान समि
पीलीभीत। मेडिकल कॉलेज में कोई भी देहदान कर सकता है। इच्छुक लोग देहदान संकल्प पत्र भर सकते हैं। इसको लेकर मंगलवार को युग दधिचि देहदान समिति के पदाधिकारी व प्राचार्य ने जानकारी दी।
विज्ञापन




मेडिकल कॉलेज में प्रेसवार्ता के दौरान प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा ने बताया कि कानपुर से अभियान के प्रमुख मनोज सेंगर व माधवी सेंगर ने वर्ष 2003 में परिवार के सात सदस्यों से अभियान की शुरुआत की थी। वर्तमान में राज्य के कई राजकीय मेडिकल कॉलेजो में अब तक 287 लोग देहदान कर चुके हैं। इसके अलावा हजारों ने देहदान का संकल्प पत्र भरा है। एनाटॉमी विभाग की हेड डॉ. अर्चना सिंह ने बताया कि मानव देह की आंतरिक संरचना समझने के लिए प्रथम वर्ष के चिकित्सा छात्रों को मृत देह की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन


आदर्श स्थिति में प्रत्येक 10 छात्रों पर एक देह की आवश्यकता होती है, लेकिन इसकी कमी देखने को मिलती है। अभियान के प्रमुख मनोज सेंगर और माधवी सेंगर ने बताया कि देहदान करने के लिए एक संकल्प पत्र भरा जाता है। इसके लिए एक हलफनामा और आधार की कॉपी लगती है। साथ ही परिवार की सहमति आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि इसके लिए मनोज सेंगर के फाेन नंबर 9839161790 पर संपर्क किया जा सकता है। मेडिकल कॉलेज के एनाटाॅमी विभाग में फॉर्म उपलब्ध हैं। मनोज सेंगर ने बताया कि एचआइवी, हेपेटाइटिस बी, कैंसर, शरीर में घाव व अप्राकृतिक मृत्यु की स्थिति में देह को स्वीकार नहीं किया जाता है। इस मौके पर डॉ. फरीद, समिति के सदस्य मुकेश पांडेय, डॉ. विभूति गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed