{"_id":"67880f721651f58cda07293f","slug":"anm-center-locked-work-being-carried-out-from-home-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-129041-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: एएनएम सेंटर पर ताला, घरों से चलाया जा रहा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: एएनएम सेंटर पर ताला, घरों से चलाया जा रहा काम
Thu, 16 Jan 2025 01:11 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 16 Jan 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायत जमुनिया जगतपुर में बदहाल पड़ा एएनएम सेंटर।संवाद
- फोटो : katra
पीलीभीत/घुंघचाई। विभागीय भवन होने के बाद भी एएनएम सेंटर पर तैनात महिला कर्मचारी गांव के लोगों के घर बैठकर उपचार कर रहीं हैं। ऐसे में वहां पहुंचने वाली महिलाओं को भटकना पड़ रहा है। भवन का प्रयोग न होने से वह खंडहर हो रहा है। शिकायत के बाद भी अफसर अंजान बने हुए हैं।
घुंघचाई क्षेत्र के गांव जमुनिया जगतपुर में एएनएम सेंटर का निर्माण कराया गया। भवन निर्माण होने के बाद भी यहां पर सीएचओ की तैनाती नहीं हो सकी। इसके चलते स्वास्थ्य उपकेंद्र शोपीस बना हुआ है। देखरेख के अभाव में उपकेंद्र की बिल्डिंग जर्जर हालत में पड़ी हुई है। जो कभी गिर सकती है। अधिकारियों की लापरवाही के चलते पूरे भवन में घास व झाड़ियां उग आई हैं।
भवन की दीवारें, छत,कमरे कभी भी गिर सकते हैं। खिड़कियां व दरवाजे टूटे पड़े हुए हैं। ग्रामीणों की मानें तो यहां तैनात एएनएम भी नहीं बैठती है। इससे गर्भवती मरीजों को भटकना पड़ रहा है। उपकेंद्र न खुलने से क्षेत्रीय महिलाओं को लंबी दूरी तय कर तहसील मुख्यालय जाना पड़ रहा है। क्षेत्रीय लोगों ने कई बार अफसरों से शिकायत की, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा सका। वहीं, इस एएनएम केंद्र से डूंडा लौनी,चुखटिहाई, जमुनिया जगतपुर, बौठा सहित अन्य गांवों की आबादी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
इस संबंध में जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है, तो इसकी जानकारी कर एएनएम सेंटर को खुलवाया जाएगा। जिससे मरीजों को इसका लाभ मिल सके। - डॉ. आलोक शर्मा, सीएमओ