{"_id":"61817ccff8c4f106af2c6b68","slug":"anjali-was-the-winner-in-the-lamp-decoration-competition-pilibhit-news-bly4649983145","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीप सजाओ प्रतियोगिता में अंजलि रहीं विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीप सजाओ प्रतियोगिता में अंजलि रहीं विजेता
विज्ञापन
बिलसंडा में रंगोली बनाती छात्राएं। संवाद
- फोटो : PILIBHIT
बिलसंडा। हैप्पी ब्लू बर्ड पब्लिक स्कूल हेमपुर में मंगलवार को प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। प्रबंधक विक्रम नरेश जायसवाल ने शुभारंभ किया। दीप सजाओ प्रतियोगिता में अंजलि प्रथम, काव्या द्वितीय और पवनीत कौर तृतीय रही। थाल सजाओ में मान्या प्रथम, परमजीत द्वितीय नवनीत कौर तृतीय रही। रंगोली में कक्षा 9 की छात्राएं प्रथम, कक्षा चार की छात्राएं द्वितीय और कक्षा 4 (अ) की छात्राएं तृतीय रही। छात्र-छात्राओं ने दिवाली आई रे संगीत पर डांस भी प्रस्तुत किया एवं ग्रीन दिवाली क्लीन दिवाली विषय पर बच्चों ने नाटक की मनमोहक प्रस्तुति दी।
स्लोगन प्रतियोगिता में कनिष्का प्रथम
बिलसंडा। राजकीय महाविद्यालय हेमपुर में स्लोगन लेखन प्रतियोगिता हुई। शुभारंभ प्राचार्य अनिल कुमार ने किया। संचालन डॉ. वेद प्रकाश ने किया। निर्णायक मंडल में अनुजा अग्रवाल और प्रिज्योति सिंह द्वारा कनिष्का जायसवाल प्रथम ,पूनम देवी द्वितीय, और नीतू देवी को तृतीय तथा कविता गुप्ता को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। इस दौरान पंकज मिश्रा, अर्जुन कुमार, राजीव कुमार, मयंक, कृष्ण कुमार समेत कई लोग उपस्थित रहे।