फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Animal remains found again in Devha river police investigation underway in pilibhit

Pilibhit News: देवहा नदी में फिर मिले पशुओं के अवशेष, एसडीएम और सीओ ने मौके पर पहुंचकर की जांच

Mon, 10 Nov 2025 01:03 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 10 Nov 2025 01:03 PM IST
सार

पीलीभीत के बरखेड़ा थाना क्षेत्र में रविवार शाम को देवहा नदी में कई बोरों में पशुओं के अवशेष मिले थे। ग्रामीणों ने सोमवार सुबह भी कुछ बोरे नदी में उतराते देखे। सूचना पर बीसलपुर एसडीएम और सीओ ने मौके पर पहुंचकर जांच की। 

विज्ञापन
Animal remains found again in Devha river police investigation underway in pilibhit
नदी में पड़े पशु के अवशेष को नोचते कौए - फोटो : संवाद

विस्तार

पीलीभीत के बरखेड़ा थाना क्षेत्र में गांव गाजीपुर कुंडा से थोड़ी दूर देवहा नदी में सोमवार सुबह भी कई बोरों में प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष उतराते नजर आए। सूचना पर एसडीएम बीसलपुर नागेंद्र पांडेय और सीओ प्रगति चौहान मौके पर पहुंचीं और थाना पुलिस से जानकारी जुटाई।

विज्ञापन

   
रविवार की शाम पांच बजे के करीब गांव गाजीपुर कुंडा के पास देवहा नदी में उतराते दिखे कई बोरों में प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया था। जानकारी पर जुटे ग्रामीणों ने हिंदू संगठनों और पुलिस को सूचना दी। पशुओं के अवशेष नदी के दूसरी ओर बरेली जिले के क्योलड़िया थाना क्षेत्र में भी मिले थे। दोनों थानों की पुलिस, एसडीएम बीसलपुर और एएसपी विक्रम दहिया घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच की शुरू की। 
विज्ञापन


सोमवार सुबह नदी में दोबारा कई बोरों में प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष मिले हैं। सात से आठ प्लास्टिक के कट्टों में अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस और तहसील के अधिकारी पशुओें के अवशेष को दफन कराने में जुट गए। हिंदू संगठनों के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed