फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   animal killed by leopard

तेंदुए ने आवारा पशु को बनाया निवाला, खेतों में जाने से डर रहे किसान

Fri, 21 Jan 2022 12:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
animal killed by leopard
चांदूपुर गांव के निकट पहुंचे तेंदुए के पगचिह्न ट्रेस करते वनकर्मी। - फोटो : PILIBHIT
कलीनगर। जंगल से बाहर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत बाघ के साथ तेंदुए की सक्रियता भी बढ़ने लगी है। गुरुवार सुबह चांदुपुर गांव की आबादी के निकट पहुंचे तेंदुए ने आवारा पशु को निवाला बना लिया। अब गांव वाले खेतों में जाने से डर रहे हैं। वनकर्मियों ने निगरानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

कलीनगर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत जंगल से बाहर पिछले दस दिनों से बाघ की सक्रियता देखी जा रही है। खारजा नहर के रास्ते माधोटांडा और डगा गांव के निकट नहर की पटरियों में बाघ ने डेरा जमा रखा है। माधोटांडा खटीमा मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों के लिए मुसीबत पैदा हो रही है। स्थिति को सामान्य रखने के लिए वनकर्मी भी निगरानी में जुटे हैं। इधर गुरुवार को एक तेंदुआ चांदूपुर गांव की सीमा में पहुंच गया। यहां किसान राजेश के खेत में किसी आवारा जानवर को निवाला बनाकर पशु को पास के ही गन्ने के खेत में खींचकर ले गया। सुबह ग्रामीण खेत की ओर पहुंचे तो पगचिह्न के साथ खून और घसीटने के निशान देख सहम गए। सूचना पर कई ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और सूचना वन विभाग को दी। सामाजिक वानिकी के वन दरोगा अजमेर सिंह टाइगर ट्रेकर कंधई लाल समेत टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों से जानकारी जुटाने के साथ तेंदुए के पगचिह्न ट्रेस किए गए। वन दरोगा अजमेर सिंह ने बताया कि तेंदुए के पगचिह्न मिले हैं। किसी आवारा जानवर को तेंदुए ने निवाला बनाया है। निगरानी बढ़ाने के साथ ग्रामीणों से भी सतर्क रहने की अपील की गई है।
विज्ञापन

000
बाघ के बाद तेंदुए की दस्तक से निगरानी बनी चुनौती
खारजा नहर क्षेत्र में डेरा जमाए बाघ के बाद अब चांदूपुर गांव के निकट तेंदुए की चहलकदमी ग्रामीणों के लिए मुसीबत बनी हुई है। वजह यह है कि गन्ने की छिलाई का कार्य चल रहा है। ऐसे में मानव वन्यजीव संघर्श की स्थिति भी पैदा हो सकती है। ऐसे में बाघ के साथ तेंदुए की निगरानी वन विभाग के लिए चुनौती बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed