फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Angry with the court marriage, the bride's side entered the house and kidnapped the sister-in-law

Pilibhit News: कोर्ट मैरिज से नाराज वधू पक्ष ने घर में घुसकर ननद का किया अपहरण

Tue, 22 Apr 2025 11:18 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Angry with the court marriage, the bride's side entered the house and kidnapped the sister-in-law
पीलीभीत। युवती के कोर्ट मैरिज करने से नाराज मायके पक्ष के लोगों ने उसकी ससुराल में घुसकर मारपीट की और ननद को अगवा कर ले गए। घटना की जानकारी के बाद पुलिस हरकत में आई। सुनगढ़ी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर अगवा युवती को अभिरक्षा में ले लिया है। वहीं पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


घटना सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के शहर से सटे एक इलाके की है। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसके पुत्र ने मोहल्ले की ही एक युवती से दो अप्रैल को रजिस्टर्ड कोर्ट मैरिज की थी। आरोप है कि इस बात से नाराज होकर 20 अप्रैल को युवती के परिजन और रिश्तेदार रात करीब दस बजे उसके घर में घुस आए और मारपीट करने लगे। उसके सिर पर डंडे से प्रहार कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

आरोपी उसकी 19 वर्षीय पुत्री को घर से खींचकर अपने साथ ले गए। खींचतान में पुत्री के कपड़े फटने, छेड़खानी और मारपीट का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर आरोपी चले गए। तहरीर के आधार पर पुत्रवधू के रिश्तेदार वेदप्रकाश, सोमवती, राजकुमार, चांदनी निवासी नौगवां पकड़िया के अलावा मुन्नी देवी निवासी गिधौर, राजेंद्र पाल निवासी जिरौनिया बरखेड़ा व हाल निवासी नौगवां पकड़िया व एक अज्ञात महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनगढ़ी इंस्पेक्टर पवन कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद युवती को अभिरक्षा में ले लिया गया है। मामले में राजेंद्रपाल, वेदप्रकाश को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।


छात्रा से छेड़खानी का आरोपी दरोगा लाइन हाजिर

पूरनपुर। छात्रा से छेड़खानी के आरोपों में घिरे हजारा थाने में तैनात दरोगा को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया। इसके साथ सीओ पूरनपुर को जांच के निर्देश दिए हैं।
मामले में छात्रा की ओर से जन सुनवाई पोर्टल में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में छात्रा ने बिना महिला कांस्टेबल के उसे अभिरक्षा में लेकर रास्ते में लाते समय दरोगा पर छेड़खानी करने के आरोप लगाए थे। मामले की शिकायत के बाद कार्रवाई के बजाय छात्रा पर समझौता का दबाव बनाया गया।

मामला संज्ञान में आने पर एसपी ने दरोगा को लाइन हाजिर करने के साथ विभागीय जांच के आदेश दिए। बता दें कि छात्रा के लापता होने के बाद उसके पिता की ओर से हजारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की थी। छात्रा को कन्नौज से दरोगा अपनी अभिरक्षा में लाए थे। इस दौरान छात्रा ने बिना महिला आरक्षी के उसको अभिरक्षा में लेने और रास्ते में छेड़खानी करने के आरोप लगाए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed