{"_id":"66a6c973fabed1d6530ff234","slug":"angry-with-love-marriage-father-forcibly-took-the-girl-with-him-pilibhit-news-c-4-ali1012-448584-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: प्रेम विवाह से नाराज पिता युवती को जबरन ले गया साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: प्रेम विवाह से नाराज पिता युवती को जबरन ले गया साथ
विज्ञापन
पूरनपुर ( पीलीभीत )। गैर समुदाय के युवक से प्रेम विवाह करने से नाराज पिता अन्य लोगों के साथ ससुराल में घुसकर बेटी को जबरन साथ ले गया। विरोध करने पर पति और उसके परिजनों की पिटाई के साथ घर में तोड़फोड़ भी की। बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका के बाद एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। अंबेडकरनगर जिले की रहने वाली युवती से युवक की दोस्ती सोशल मीडिया पर हुई थी।
मोहल्ला कायस्थान निवासी विशाल भारती ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि एक साल पूर्व सोशल मीडिया के माध्यम से अंबेडकर नगर जिले के थाना हंसवर के गांव ढेकवा सैदपुर निवासी मकसूद अहमद की पुत्री अफरोज जहां उर्फ सोनी से उसकी जान पहचान हो गई। दोनों एक दूसरे से बात करने लगे। इसकी जानकारी होने पर युवती के परिजन उसे परेशान करने लगे। आठ मई 2024 को युवती अपना घर छोड़कर पूरनपुर स्थित उसके घर आ गई। नौ मई को दोनों ने नगर के एक धार्मिक स्थल में शादी कर ली। 10 मई को विवाह पंजीकरण कराने के लिए उसने रजिस्ट्रार कार्यालय में पंजीयन कराया। पंजीयन प्राप्त कर दोनों घर में रहने लगे। विशाल का आरोप है कि सात जून को अफरोज जहां के पिता अपने दो साथियों और तीन पुलिस वालों के साथ उसके घर में घुस आए। उसकी पत्नी को जबरन ले जाने लगे। विरोध करने उसे और उसके परिजनों की पिटाई कर घर में तोड़फोड़ की। पीछा करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस व अन्य अफसरों को अभिलेख भेजकर शादी की जानकारी दी फिर भी उसकी पत्नी को नहीं छोड़ा गया। इसके विरोध में उसने कोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने विशाल भारती की ओर से मकसूद अहमद और अन्य के खिलाफ घर में घुसकर गाली-गलौज कर पिटाई करने, उसकी पत्नी को बंधक बनाने, तोड़फोड़ करने की रिपोर्ट दर्ज की है।